लाइव टीवी

Sunny Deol Birthday: फिल्मों में कम एक्टिव होकर भी ठाट से जीते हैं सनी देओल, कमाई के साथ टैक्‍स चुकाने में भी हैं अव्‍वल

Updated Oct 19, 2021 | 07:30 IST |

Sunny Deol Birthday: सनी देओल आज अपना 65वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनके व्यवसाय, प्रॉपटी और कमाई के बारे में बताएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
sunny deol
मुख्य बातें
  • सनी देओल सुपरस्‍टार धर्मेंद्र के बेटे हैं।
  • वह मुंबई में आलीशान बंगले में रहते हैं।
  • उनके पास कई लग्‍जरी कारों का कलेक्‍शन है।

Sunny Deol Net Worth: सनी देओल एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। हिंदी सिनेमा में उनके जुदा अंदाज और काम के लिए जाना जाता है। वह सुपरस्‍टार धर्मेंद्र के बेटे हैं। साथ ही अभिनेता बॉबी देओल और ईशा देओल के बड़े भाई हैं। वह एक निर्माता भी हैं। सनी देओल दुनिया भर में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से हैं। हालांकि वह फिल्मों में अब कम एक्टिव रहते हैं, इसके बावजूद वह एक लग्‍जरी लाइफ जीते हैं। आज सनी अपना 65वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको सनी देओल की फिल्मों, उनके व्यवसाय, उनके स्टारडम और कमाई के बारे में बताएंगे। 

120 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक 

सनी देओल की कुल कुल संपत्ति 16 मिलियन अमरीकी डालर आंकी गई है। सीएनॉलेज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मुद्रा में सनी की कमाई लगभग 120 करोड़ है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट और मूवीज से आता है। आने वाले तीन वर्षों में उनकी संपत्ति 40% तक बढ़ सकती है।

आलीशान घर में रहते हैं सनी 

सनी मुंबई के विले पार्ले में स्थित अपने पापा धर्मेंद्र के एक आलीशान घर में रहते हैं। इस अचल संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है। इसके अलावा सनी देओल के पास देश में कई रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं।

इन लग्‍जरी गडियों का है कलेक्‍शन 

सनी के पास कई लग्जरी कारें भी हैं, जिनमें रेंज रोवर, ऑडी ए8 और मर्सिडीज जैसे ब्रांड शामिल हैं। वह प्रति फिल्म 5-6 करोड़ रुपए और मूवीज में लाभ का एक हिस्सा चार्ज करते हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग 2 करोड़ लेते हैं। 

टैक्‍स चुकाने में भी रहते हैं आगे 

सनी देओल दान देने और सामाजिक कार्यों के मामले में भी हमेशा से शीर्ष स्थान पर रहे हैं। टैक्स देने की बात आने पर भी सनी देओल का नाम जेहन में आता है। रिपोर्ट के मुताबिक वह देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों में से एक हैं।

"गदर: एक प्रेम कथा" ने बनाया रिकॉर्ड 

सनी देओल भारत और अन्य देशों में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है। सनी की ज्‍यादातर फिल्में न केवल हिट रहीं, बल्कि उन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर भारी कमाई भी की। साल 2001 में आई उनकी फिल्म "गदर: एक प्रेम कथा" एक ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई। सह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन गई। जल्‍द ही इसका सीक्‍वल आने वाला है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।