लाइव टीवी

The Legend of Bhagat Singh: अजय देवगन नहीं सनी देओल बनने वाले थे भगत सिंह, फीस के कारण नहीं बनी बात

Updated Mar 23, 2021 | 09:47 IST

The legend of Bhagat Singh: भगत सिंह की जीवन पर आधारित फिल्म द लिजेंड ऑफ भगत सिंह में अजय देवगन ने ये किरदार निभाया था। पहले ये रोल सनी देओल को ऑफर किया गया था।

Loading ...
The Legend of Bhagat Singh
मुख्य बातें
  • भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का आज 90वां शहीदी दिवस है।
  • साल 2002 में रिलीज हुई द लिजेंड ऑफ भगत सिंह में अजय देवगन ने भगत सिंह का रोल निभाया था।
  • भगत सिंह का ये रोल डायरेक्टर राज कुमार संतोषी ने पहले सनी देओल को ऑफर किया था।

मुंबई. 23 मार्च 1931 भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को लाहौर की सेंट्रल जेल में फांसी पर चढ़ा दिया था। भगत सिंह पर बॉलीवुड में कई बायोपिक बनी है। इसमें अजय देवगन की द लिजेंड ऑफ भगत सिंह को सबसे बेहतरीन माना जाता है।

साल 2002 में रिलीज हुई द लिजेंड ऑफ भगत सिंह में अजय देवगन ने भगत सिंह का रोल निभाया था। ये रोल डायरेक्टर राज कुमार संतोषी ने पहले सनी देओल को ऑफर किया था।

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में राजकुमार संतोषी ने कहा था, 'सनी देओल के साथ डेट्स की  समस्या थी। इसके अलावा उनकी फीस के कारण बात नहीं बनी। ऐसे में वह पीछे हट गए। उनकी कॉस्ट्यूम भी तैयार थी।'

ऐसे मिला अजय देवगन को रोल 
सनी देओल के फिल्म छोड़ने के बाद अजय देवगन का स्क्रीन टेस्ट लिया गया। डायरेक्टर राज कुमार संतोषी के मुताबिक जब अजय देवगन भगत सिंह के कपड़ों में आए तो वह देखकर चौंक गए। 

संतोषी के मुताबिक अजय देवगन का चेहरा भगत सिंह से काफी मिलता था। अजय देवगन की आंखों में बिल्कुल भगत सिंह जैसी गहराई थी। इसके अलावा अजय देवगन को भगत सिंह की तरह दिखने के लिए काफी वजन घटाना पड़ा।

राजगुरु के घर गए थे एक्टर 
फिल्म में राजगुरु का किरदार डी संतोष ने निभाया था। ये उनकी पहली फिल्म थी। डी संतोष ने बताया कि उनका चेहरा 99 फीसदी राजगुरु से मिलता है। वह इस रोल की तैयारी के लिए राजगुरु के घर खेड़ में गए और जानकारी ली थी। 

फिल्म में सुखदेव का किरदार एक्टर सुशांत सिंह ने निभाया था। आपको बता दें कि द लिजेंड ऑफ भगत सिंह बॉक्स ऑफिस में खास कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि, टीवी में ये फिल्म कई बार दिखाई जाती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।