लाइव टीवी

Sunny Leone Daughter: पार्टी में नेल आर्ट करवाती नजर आईं सनी लियोनी की बेटी, पापा के साथ दिखा क्यूट अंदाज

Updated Nov 30, 2019 | 13:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Nisha Kaur Weber: सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वीबर का एक वीडियो सामने आया है जो सचिन जोशी के बेटे शिवांश की बर्थडे पार्टी का है। इसमें वो नेल आर्ट करवाती नजर आ रही हैं।

Loading ...
Nisha Kaur Weber with parents Sunny Leone and Daniel Weber
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वीबर का नया वीडियो सामने आया है
  • इस वीडियो में निशा नेल आर्ट करवाती नजर आ रही हैं
  • नेल आर्ट पूरा होने के बाद निशा अपने पापा के पास जाकर उन्हें ये दिखाती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर चर्चा में रहती हैं और अक्सर अपने बच्चों के साथ नजर आती हैं। उनकी बेटी निशा कौर वेबर भी उनके साथ दिखती हैं और अक्सर चर्चा में रहती हैं। निशा एक बार फिर खबरों में बनी हुईं हैं। 

निशा हाल ही में अपने पिता डेनियल वेबर के साथ सचिन जोशी के बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान वो नेल आर्ट करवाते हुए स्पॉट हुईं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो नेल आर्ट बनवा रही हैं और आर्ट पूरा होने के बाद वो उन्हें बहुत क्यूट अंदाज में थैंक्यू बोलती हैं और चली जाती हैं। इसके बाद वो सीधा अपने पापा को जाकर ये नेल आर्ट दिखाती हैं।

बेटी का नेल आर्ट देख डेनियल भी काफी खुश होते हैं। इस दौरान निशा जंप सूट पहने बालों में बीड्स लगाए नजर आईं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट- गोल्डन जूते पहने। बता दें कि सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से निशा को गोद लिया था। उस समय वो केवल 21 महीने की थीं। 

4 साल की हुईं निशा

निशा हाल ही में चार साल की हुईं हैं। उनका यह बर्थडे काफी स्पेशल था जिसकी तस्वीरें सनी और डेनियल दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। बेटी के बर्थडे के लिए दोनों ने खास तैयारी की थी। उन्होंने निशा के लिए कई खिलौने खरीदे थे और सनी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वो खाली हाथ घर नहीं जा सकतीं। 

मालूम हो कि सनी और डेनियल के तीन बच्चे हैं। निशा के दो छोटे भाई हैं जिनका जन्म पिछले साल 4 मार्च को सरोगेसी के जरिए हुआ था। उनका नाम नोह और अशर वेबर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।