लाइव टीवी

Sunny Leone Struggle: सनी लियोनी पर लोग करते थे सेक्सिएस्ट कमेंट्स, कभी अवॉर्ड शोज से कर दिया गया था बायकॉट

Updated Mar 08, 2021 | 21:17 IST

Sunny Leone Face Sexism To Boycotted in bollywood: सनी लियोनी ने बताया- कैसे उन्हें बहुत सारे जजमेंट्स का सामना करना पड़ा, कैसे उनके ऊपर सेक्सिएस्ट कमेंट्स पास होते थे और नफरत भरे मेल्स आते थे...

Loading ...
सनी लियोनी।
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी ने भी महिला दिवस पर एक पोस्ट किया है।
  • सनी ने बताया उन्होंने बॉलीवुड में किस तरह से संघर्ष किया है।
  • उन्हें बहुत सारे जजमेंट्स का सामना करना पड़ा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बॉलीवुड सितारों ने अपने फैन्स के साथ कई सारे एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। इस खास मौके पर सनी लियोनी ने भी एक पोस्ट किया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ सनी लियोनी ने हम सबका ध्यान आकर्षित किया है। सनी लियोनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कैसे उन्होंने बॉलीवुड में किस तरह से संघर्ष किया है।

अभिनेत्री सनी लियोनी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें टेक्स्ट के माध्यम से उन्होंने अपनी बात कही है। कैसे उन्हें बहुत सारे जजमेंट्स का सामना करना पड़ा, कैसे उनके ऊपर सेक्सिएस्ट कमेंट्स पास होते थे। इतना ही नहीं उनका अवॉर्ड शोज से बायकॉट तक किया गया। 

सनी लियोनी को नफरत भरे मेल्स आते थे। उनकी डांस को भी क्रिटिसाइज किया जाता था। फिल्मों के लिए आलोचना की जाती है और उनको साइड लाइन कर दिया गया। कोई वर्क ऑफर्स और कोई सपोर्ट नहीं किया गया है। हालांकि अभिनेत्री सनी लियोनी ने हार नहीं मानी और इन बीते वर्षों में इन सबसे ऊपर उठकर आ गईं। सनी ने खुद को सेल्फ मेट वूमन साबित किया।

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने वीडियो में अपनी उपलब्धियों को भी गिनाया। जिसमें उनके करियर के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग बेबी डॉल आदि, फिर मेकअप लाइन लॉन्च करके बिजनेमवुमन बनना और 3 बच्चों की मां होना। ये सब अभिनेत्री की अपनी उपलब्धियां हैं जिनपर उन्हें गर्व है।

आपको बता दें सनी ल‍ियोनी ने 19 साल की उम्र में पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था। बाद में सनी बिग बॉस 5 में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी थीं और इसके बाद सनी लियोनी को जिस्म 2 का ऑफर मिला था। जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी ने उसके बाद कई फिल्में की। जिस्म 2 के बाद सनी एकता कपूर की रागिनी एमएमएस 2, लीला एक पहेली, हेट स्टोरी 2, जैकपॉट, बलविंदर सिंह फेमस हो गया, शूटआउट एट वडाला, वन नाइट स्टैंड, रईस, सिंह इज ब्लिंग जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म अनामिका की शूटिंग शुरू कर दी है, जो कि विक्रम भट्ट की फिल्म है। ये दूसरी फिल्म है जिसमें वो विक्रम भट्ट के साथ नजर आ रही हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।