लाइव टीवी

सनी लियोनी ने दोस्त के साथ स्वीमिंग पूल में लगाई छलांग, मस्ती करते हुए शेयर किया ये VIDEO

Updated Jul 07, 2020 | 21:46 IST

Sunny Leone Funny Viral Video: सनी ल‍ियोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में सनी स्वीमिंग पूल में लगाती हुई नजर आ रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सनी लियोनी
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी ने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है
  • सनी वीडियो में मस्ती करती हुई हुई दिख रही हैं
  • उनके वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं

एडल्‍ट स्‍टार से बॉलीवुड स्‍टार बनीं सनी ल‍ियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब छाए रहते हैं। उनकी अब एक और वीडियो सामने आई है जो जमकर वायरल हो रही है। सनी ल‍ियोनी को वीडियो में स्वीमिंग पूल में अपनी दोस्त के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वह और उनकी दोस्त पूल में छलांग लगाती हुई नजर आ रही हैं। कुछ ही घंटे पहले शेयर की गए वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके पोस्ट को अब तक 9 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

सनी ल‍ियोनी ने बूमरैंग वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में ब्लैक एंड व्हाइट मोनोकिनी में दिख रहीं सनी ने इसके कैप्शन में लिखा, 'मस्ती..मस्ती..मस्ती अपनी सहेली के साथ।' बता दें किसनी लियोनी इन दिनों अमेरिका में हैं। वह पति डेनियल वेबर, बेटी निशा कौर वेबर, ट्विन्स नोह-असहर के साथ सनी अपने लॉस एंजिलिस वाले घर में रह रही हैं। लॉकडाउन के बीच सनी लियोनी मई में मुंबई छोड़कर लॉस एंजिलिस चली गई थीं।

सनी ल‍ियोनी का कुछ दिन पहले मास्‍क पहनकर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वह बेबी डॉल गाने पर अपनी कुछ दोस्‍तों के साथ थिरकती हुई नजर आई थीं। डांस वीडियो में सनी लियोनी किसी शूट की रिहर्सल कर रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मास्क और रिहर्सल टाइम, काम का समय।' सनी लियोनी जल्‍द ही भारत लौटने वाली हैं। सनी ने खुद बताया था कि वह अगस्त के शरुआत तक वहीं रहेंगी और इसके बाद भारत आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।