लाइव टीवी

Kareena Kapoor Khan से Aishwarya Rai Bachchan तक, हर जिम्मेदारी पूरी कर रहीं ये बॉलीवुड सुपर मॉम्स

Super moms of Bollywood industry
Updated Jul 02, 2021 | 07:32 IST

Film Industry Super Moms: बॉलीवुड इंडस्ट्री की यह हसीन अदाकाराएं अपने करियर के साथ अपने घर, परिवार और बच्चों को भी बखूबी संभालती हैं। आए दिन यह हमें अपने दैनिक जीवन से कुछ मदर गोल्स देती रहती हैं।‌

Loading ...
Super moms of Bollywood industrySuper moms of Bollywood industry
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपर मॉम्स
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड की सुपर मॉम्स में शुमार हैं करीना कपूर खान, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद काम पर लौटने की तैयारी।
  • फिटनेस और डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा हैं व्यस्क बेटे की मां, वह एक बेहतरीन फैशन दीवा हैं।
  • हाल में मां बनी हैं अनुष्का शर्मा, बेटी के साथ अपने फिटनेस पर भी ध्यान दे रही अनुष्का।

मुंबई: बॉलीवुड अदाकाराएं ना ही सिर्फ अपने एक्टिंग स्किल्स से बल्कि अपने लाइफ स्टाइल और परिवार के प्रति जिम्मेदारियों से भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करती हैं। फिल्मों में यह जितने अहम और मुश्किल अभिनय करती हैं उससे कई गुना ज्यादा मुश्किल वास्तविक जीवन में उनकी जिम्मेदारियां होती हैं जिनको निभाने में वह कभी पीछे नहीं हटती हैं। यही कारण है कि करोड़ों लोग इन्हें सराहना देते हैं और इनको अपनी प्रेरणा मानते हैं।

कभी-कभी अपने काम की वजह से इन्हें कुछ चीज़ों के साथ कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है मगर यह अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बना कर चलती हैं। कई इंटरव्यूज के दौरान, बॉलीवुड की इन सुपर मॉम्स ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में आ रही मुश्किलों के बारे में बताया है लेकिन इनके उठाए गए कदमों ने हमेशा लोगों को प्रेरित किया है।

बच्चा होने के बाद इनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं लेकिन यह इन्हें भी बखूबी संभालती हैं, इसीलिए इनको सुपर मॉम्स कहा गया है। 

करीना कपूर खान:
पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान दो बच्चों की मां हैं लेकिन उन्हें देखकर यह कोई नहीं बोल पाएगा कि उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। आपको बता दें कि, अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने से पहले अपने बेबी बंप के साथ वह फिल्मों में काम कर रही थीं। इसके साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद भी वह अपनी फिल्मों में बिजी हैं। 

मलाइका अरोड़ा:

फिटनेस और ब्यूटी गोल के साथ मलाइका अरोड़ा बेहतरीन मदर गोल्स भी देती हैं। अपने बेटे को जन्म देने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपने काम की तरफ भी खूब तवज्जो दिया है। उनकी टोंड बॉडी यह बिल्कुल नहीं बता सकती कि वह एक लड़के की मां हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन:
दिलकश अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी को जन्म देने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था।‌ मगर जब वह वापस आईं तो हर जगह उनके नाम का डंका बजने लग गया। सरबजीत और ए दिल है मुश्किल जैसी फिल्में देकर ऐश्वर्या राय बच्चन वापस लोगों के दिलों में बस गई हैं।

सनी लियोन:

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी हॉटेस्ट मॉम्स की बात आती है तब सनी लियोन का नाम हमेशा लिया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सनी लियोन तीन बच्चों की मां हैं। अक्सर सनी लियोन अपने बच्चों के साथ स्पाॅट की जाती हैं।

अनुष्का शर्मा:
हाल ही में मां बनी अनुष्का शर्मा अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री से थोड़ा दूर हैं मगर यह कहा जा रहा है कि बॉलीवुड में उनकी वापसी ग्रैंड होगी। फिलहाल अनुष्का शर्मा अपनी प्रिंसेस और फिटनेस पर तवज्जो दे रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।