लाइव टीवी

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के कितने करीब थे सुशांत सिंह, नजदीकियां बयां करती हैं ये तस्वीरें

Updated Jun 15, 2020 | 00:01 IST

Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty Pics: रिपोर्ट्स के अनुसार रिया चक्रवर्ती, सुशांत के साथ ही रह रही थीं और सुसाइड के एक दिन पहले ही सुशांत सिंह ने उन्हें वापस घर भेज दिया था।

Loading ...
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का रिलेशनशिप
मुख्य बातें
  • रिपोर्ट्स के अनुसार रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत
  • तस्वीरों में दोनों को एक साथ कई बार किया गया था स्पॉट
  • नवंबर में शादी करने वाले थे सुशांत, सुसाइड से एक दिन पहले ही गर्लफ्रेंड को भेज दिया था घर

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह की आत्महत्या की खबरों से बॉलीवुड सहित तमाम फिल्म फैंस हैरान हैं। उनका करियर लगातार परवान चढ़ रहा था और निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेता के रिया चक्रवर्ती को डेट करने की खबरें थीं। दोनों को जिम सहित कई मौकों पर एक साथ देखा गया था, हालांकि दोनों ने अपने रोमांटिक रिश्ते के बारे में कभी पुष्टि नहीं की लेकिन उनके बीच नजदीकियों की तस्दीक उनकी एक साथ ली गई तस्वीरें भी करती हैं जिनमें से कुछ आप यहां देख सकते हैं।

साथ नजर आए लेकिन रिश्ते की अफवाहों का किया खंडन:

सोशल मीडिया अपडेट्स से लेकर वेकेशन पिक्चर्स और साथ में जिम के बाहर नजर आने तक, सुशांत और रिया कई बार मनोरंजन जगत की सुर्खियों में आए। हालांकि, दोनों सवाल पूछे जाने पर डेटिंग की अफवाहों का खंडन भी करते रहे और कहा कि वह सिर्फ दोस्त हैं। हालांकि रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड की ही कहा जाता रहा है।

मौत के 2 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर रिया का पोस्ट:

जब सुशांत‍ स‍िंह राजपूत के सुसाइड करने की खबर आई, उससे कुछ देर पहले ही र‍िया चक्रवर्ती इंस्टाग्राम पर एक्टिव नजर आईं, मानो उन्हें सुशांत के परेशान होने या उनकी मुश्किल का कोई अंदाजा ही न हो। उन्होंने सुशांत की मौत की खबर से 2 घंटे पहले इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया था, ज‍िसमें वह पूल के पास शूट करती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्‍होंने कैप्‍शन द‍िया क‍ि वह शूट‍िंग को मिस कर रही हैं।

कजिन भाई का खुलासा- नवंबर में करने वाले थे शादी?

सुशांत के कजिन भाई ने बताया है कि वह इसी साल नवंबर में शादी करने वाले थे। मीडिया से बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत के कजिन पन्ना कुमार सिंह ने बताया कि- 'उनके पिता से करीब 45 मिनट तक बात हुई थी। वह बता रहे थे कि सब कुशल है, सुशांत से बात हुई है। नवंबर में शादी भी करने वाला है। हम तब मुंबई चलेंगे।'

एक दिन पहले तक सुशांत- रिया थे एक साथ?

सूत्रों के मुताबिक सुसाइड की घटना के पहले रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ दिनों से सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहीं थीं। हालांकि, कल रात ही यानी आत्मघाती कदम उठाने से एक दिन पहले रिया को उन्होंने घर वापस भेज दिया था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और फिलहाल हर पहलू की जांच की जा रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।