लाइव टीवी

दिशा सलियन की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने की थी वकील से बात, CBI कर रही इस कड़ी की जांच

Updated Sep 08, 2020 | 10:11 IST

Sushant Singh Rajput disha salian death link: सुशांत सिंह राजपूत, दिशा के निधन के बाद एक वकील के संपर्क में आए थे। उसी दिन रिया चक्रवर्ती ने एक्टर का घर छोड़ दिया था जब सेलिब्रिटी मैनेजर की मौत हुई...

Loading ...
सुशांत सिंह राजपूत।
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत का निधन सभी के लिए एक आघात साबित हुआ है।
  • सुशांत की मृत्यु के लगभग एक सप्ताह पहले, 8 जून को दिशा सलियन का निधन हो गया था।
  • बताया जा रहा है कि अभिनेता सुशांत ने दिशा के निधन के बाद वकील से संपर्क किया था।

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में सीबीआई ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिवंगत अभिनेता का निधन सभी के लिए एक आघात साबित हुआ है। सुशांत की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई असामयिक मृत्यु को कुछ लोगों ने उनकी पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सलियन से भी जुड़ने की कोशिश की। 14 जून, 2020 को सुशांत की मृत्यु के लगभग एक सप्ताह पहले, 8 जून को दिशा सलियन का निधन हो गया था।

अब नई रिपोर्टों के अनुसार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, दिशा के निधन के बाद एक वकील के संपर्क में आए थे। उसी दिन सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक्टर का घर छोड़ दिया था जब सेलिब्रिटी मैनेजर की मृत्यु हुई। इसके तुरंत बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने एक वकील से संपर्क किया था। हालांकि, इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। 

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर कहा था कि अपने अंतिम दिनों में, सुशांत गूगल पर अपने बारे में खोज कर रहे थे। जिसमें वह बीमारी भी शामिल थी जिससे उनके गुजरने का दावा किया जा रहा है। 

इन सब के बीच, सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर उन आर्टिकल्स का जिक्र किया था जिसमें उनके नाम के साथ दिशा सलियान का जिक्र था। बताया गया दिवंगत अभिनेता ने सिद्धार्थ पिठानी की मदद से हार्ड डिस्क को मिटा दिया, जिसमें सेलिब्रिटी मैनेजर का जिक्र  था। ये बातें सिद्धार्थ पिठानी ने खुद को सीबीआई अधिकारियों के सामने बताई थीं। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस आयुक्त ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि दिवंगत अभिनेता ने एक वकील के साथ व्हाट्सएप टेक्ट्स का आदान-प्रदान किया था। इसमें उन्होंने दिशा की पहचान और उससे जुड़े होने के कारण के बारे में पूछा था। अब, सीबीआई कथित रूप से दोनों मामलों के लिंक की जांच करेगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।