लाइव टीवी

मैडम तुसाद में सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू चाहते हैं फैंस, अब तक मुहिम से जुड़े 50 हजार से ज्यादा लोग

Updated Aug 15, 2020 | 19:38 IST

Sushant Singh Rajput Wax Statue: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका वैक्स स्टैच्यू चाहते हैं। अब तक इस मुहिम से 50 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं।

Loading ...
सुशांत सिंह राजपूत
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को खुदकुशी कर ली थी
  • उनका शव मुंबई में बांद्रा स्थित अपार्टमेंट से मिला था
  • फैंस सुशांत की याद में वैक्स स्टैच्यू की डिमांड कर रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से अधिक हो गए हैं। उनका शव 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित अपार्टमेंट से मिला। सुशांत के मामले में मुंबई पुलिस जांच में जुटी में है लेकिन अभी तक एक्टर के सुसाइड की वजह का पता नहीं चली पाई है। केस की जांच को लेकर जमकर सियासत हो रही है। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सुशांत के लिए न्याय की मांग कर करने के बाद अब उनके फैंस ने एक नई ऑनलाइन मुहिम शुरू की है। फैंस लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में सुशांत का वैक्स स्टैच्यू चाहते हैं, जिसके लिए लोगों से पिटीशन साइन करने की अपील की जा रही है।

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस चैंज डॉट ओआरजी (Change.org) पर एक ऑनलाइन पिटीशन साइन करवा रहे हैं। इस पिटीशन की शुरुआत सुशांत की फैन सोफी रहमान ने की है। पिटीशन के जरिए फैंस ने लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू लगाए जाने की डिमांड रखी है। सुशांत के फैंस की इस मुहिम को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।  पिटीशन की शुरुआत को कुछ ही दिन हुए हैं और अब तक 56 हजार से अधिक लोग इसे साइन कर चुके हैं। 

पिटीशन में सुशांत की फिल्मों के अलावा उनके अच्छे कामों की लिस्ट का भी जिक्र किया गया है। पिटीशन में यह भी बताया गया है कि सुशांत की मौत 14 जून 2020 को उनके बांद्रा वाले घर पर हुई थी। इसके बाद अंत में सुशांत के  वैक्स स्टैच्यू के लिए लोगों से पिटीशन साइन करने की गुजारिश की गई है। बतां दि कि टीवी शो पवित्र रिश्ता के निर्देशक कुशल जावेरी ने भी इस पिटीशन को साइन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दूसरों से भी ऐसा करने की अपील की है। सुशांत ने  पवित्र रिश्ता सीरियल से ही अपने एक्टिंक करियर का आगाज किया था।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।