लाइव टीवी

जब सुशांत सिंह राजपूत ने खुद कहा- 'मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है', वायरल हुआ पांच साल पुराना इंटरव्यू

Updated Aug 29, 2020 | 17:49 IST

Sushant Singh Rajput Old Interview: सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पांच साल पुराने इस इंटरव्यू में सुशांत ने कहा था कि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है।

Loading ...
Sushant Singh Rajput
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है।
  • सुशांत सिंह राजपूत ने इस इंटरव्यू में क्लॉस्ट्रोफोबिया से ग्रस्त होने की बात स्वीकार की है।
  • रिया चक्रवर्ती ने भी कहा था कि सुशांत क्लॉस्ट्रोफोबिक हैं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि एक्टर क्लॉस्ट्रोफोबिया से पीड़ित थे। इसके बाद अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। अब सुशांत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह स्वीकार कर रहे हैं कि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया था। 

सुशांत सिंह राजपूत का ये इंटरव्यू साल 2015 का है। जी कैफे को दिए इस इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक गेम खेला गया था। इसमें सुशांत ने अपने बारे में तीन बातें बताई थी। इनमें से एक बात झूठ है। 

सुशांत सिंह राजपूत ने तीन बयान दिए थे। पहला बयान था- वह क्लॉस्ट्रोफोबिक हैं। दूसरा बयान- वह छह घंटे सोते हैं। तीसरा वह बहुत बुरे गायक हैं। सुशांत ने कहा कि दूसरा बयान गलत था। उन्हें इंसोमेनिया (कम नींद आना) से ग्रस्त हैं। वह केवल दो घंटे ही सोते हैं।'

ये कहा था रिया चक्रवर्ती ने 
रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में कहा था कि- 'जिस दिन हम यूरोप ट्रिप में जा रहे थे तब सुशांत ने मुझे बताया कि उसे फ्लाइट में बैठने से क्लॉस्ट्रोफोबिया है। इसके लिए वह एक दवाई लेता है जिसका नाम है मोडाफिलिन।' 

रिया आगे कहती हैं- 'उसके पास वह दवा हमेशा रहती थी और उसने फ्लाइट जाने से पहले खुद ही ले ली थी। इसके लिए उन्होंने प्रिस्क्रिप्शन भी नहीं लिया, क्योंकि पहले से ही उनके पास वह दवा थी। हर फ्लाइट से पहले वह लेते होंगे।'

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया था वीडियो 
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती के दावे पर सवाल उठाए थे। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत प्लेन उड़ाते हुए नजर आ रहे थे। 

अंकिता लोखंडे ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'ड्रीम ... क्या यह क्लस्ट्रोफोबिया है? तुम हमेशा उड़ना चाहते थे और तुमने ऐसा किया भी।' आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने शुक्रवार को पूछताछ की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।