लाइव टीवी

सुशांत सिंह राजपूत को बेहद पसंद था लोनावला का बंगला, 10 दिन पहले दिया था पूरे साल का किराया

Updated Jun 19, 2020 | 21:43 IST

Sushant Singh Rajput Bunglow: सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के लोनावला स्थित बंगला दिल के बेहद करीब था। सुशांत ने आत्महत्या करने से 10 दिन पहले पूरे साल का किराया दे दिया था।

Loading ...
Sushant Singh Rajput
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत का लोनावला में स्थित बंगला दिल के बेहद करीब था।
  • सुशांत ने इस बंगले का पूरे साल का किराया दे दिया था।
  • सुशांत ने 10 दिन पहले ही मकान मालिक को फोन किया था।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत मुंबई के कार्टर रोड स्थित अपने बंगले से इस फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। सुशांत का लोनावला में भी बंगला था। ये बंगला सुशांत के दिल के बेहद करीब था, उन्होंने इस साल का पूरा किराया दिया था। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक लोनावा स्थित सुशांत का ये बंगला पवना झील के करीब था। सुशांत अपना ज्यादातर खाली वक्त इसी बंगले में बिताते थे। यहां पर ही वह खेती, बोटिंग, स्विमिंग, पढ़ाई और लिखाई करते थे। 

सूत्रों के मुताबिक- इस दुर्घटना के महज 10 दिन पहले उन्होंने अपने वकील और मकान मालिक को फोन किया था। उन्होंने अपने वकील से कहा था कि वह अगस्त 2020 तक किराया दे दें। अगस्त के बाद उनका किराया रीन्यू होना था। मकान मालिक ने सुशांत से किराया नहीं मांगा था। 

मकान मालिक को नहीं थी कोई शिकायत 
रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत पर कुछ किराया बकाया था। वह पूरा किराया अगस्त तक भरने वाले था, जब उनका एग्रीमेंट खत्म होने वाला था। वहीं, मकान मालिक को कभी भी सुशांत से शिकायत नहीं रही है। 

सुशांत हमेशा वक्त पर किराया दिया करते थे। मकान मालिक ने उनसे कहा था कि उन्हें किराया लेने की कोई जल्दी नहीं है। हालांकि, सुशांत जिद पर अड़े थे कि वह समय पर उनका बकाया पेमेंट करना चाहते थे। 

भरते थे 4.51 लाख रुपए किराया 
सुशांत सिंह राजपूत ने जिस बंगले में फांसी लगाकर आत्महत्या की उसका हर महीने 4.51 लाख रुपए किराया भरते थे। इस फ्लैट में दिसंबर 2022 तक रहने वाले थे।  सुशांत ने इस फ्लैट के लिए 12 लाख 90 हजार रुपए बतौर सिक्युरिटी मनी भी जमा की थी। 

सुशांत इस फ्लैट में अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ रहते थे। रिया ने पुलिस को बताया है कि आत्महत्या के एक दिन पहले ही उनका और सुशांत का झगड़ा हुआ था। वह लॉकडाउन के दौरान सुशांत के साथ ही थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।