लाइव टीवी

क्या मौत से एक रात पहले रिया चक्रवर्ती से मिले थे सुशांत सिंह राजपूत? बहन श्वेता ने किया दावा

Updated Oct 01, 2020 | 17:10 IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में अब यह दावा किया जा रहा है कि अपनी मौत से एक रात पहले यानी 13 जून को रिया चक्रवर्ती से मिले थे और उन्हें छोड़ने उनके घर तक गए थे।

Loading ...
Rhea Chakraborty with Sushant Singh Rajput
मुख्य बातें
  • क्या मौत से एक रात पहले यानी 13 जून को रिया चक्रवर्ती से मिले थे सुशांत?
  • सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने किया ये दावा।
  • मालूम हो कि 14 जून को सुशांत अपने घर में मृत मिले थे।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था। सुशांत बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे। सुशांत के निधन को तीन महीने से ज्यादा समय बीत गया है लेकिन इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने यह दावा किया है कि एक्टर अपनी मौत से एक दिन पहले यानी 13 जून को रिया से मिले थे। 

एक रिपोर्ट से इस बात का दावा किया अपनी मौत से एक रात पहले यानी 13 जून की रात को सुशांत रिया को उनके घर छोड़ने गए थे। श्वेता ने ट्वीट कर लिखा, 'यह हर मायने में सच ब्रेकिंग न्यूज है, जो गेमचेंजर है। एक चश्मदीद जो इस बात की पुष्टि कर सकता है कि भाई (सुशांत) 13 जून की रात को रिया से मिले थे। 13 की रात को ऐसा क्या हुआ जो अगली सुबह भाई मृत मिला? #JusticeForSSR'. मालूम हो कि सुशांत की बहन रिया अक्सर सोशल मीडिया पर इस केस से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 


 
मालूम हो कि सुशांत के निधन के करीब 45 दिन बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जिसमें इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी का नाम शामिल थे। सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत केस दर्ज कराया है। उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, अपने परिवार से अलग रखने और एक्टर के पैसे हड़पने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2019 के पहले सुशांत को कोई मानसिक परेशानी नहीं थी। रिया के संपर्क में आने के बाद ऐसा क्या हुआ कि उसे ऐसा दिक्कत आई, इसकी जांच होनी चाहिए।

बता दें कि सुशांत केस में ड्रग एंगल जांच के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में वो 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। उनको पिछले महीने की शुरुआत में NCB द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।