लाइव टीवी

Aarey forest: आरे में पेड़ कटाई के विरोध में उतरे सितारे, स्‍वरा भास्‍कर-दीया मिर्जा ने जताई नाराजगी

Updated Oct 05, 2019 | 09:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai Aarey Forest: मुंबई में मेट्रो कार शेड के लिए 2600 से ज्यादा पेड़ काटे जा रहे हैं जिसमें आरे के जंगल को भी नुकसान हो रहा है। आम लोगों के साथ सितारे यहां पेड़ों की कटाई के विरोध में उतर आए हैं।

Loading ...
Swara Bhaskar and Dia Mirza
मुख्य बातें
  • मुंबई मेट्रो कार शेड के लिए 2600 से ज्यादा पेड़ काट रही है
  • बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी पेड़ कटाई के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज कर दीं
  • फैसले के बाद आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई शुरू हुई

Mumbai Aarey Forest: मुंबई में मेट्रो कार शेड के लिए 2600 से ज्यादा पेड़ काटे जा रहे हैं जिसमें आरे के जंगल को भी नुकसान हो रहा है। आम लोगों के साथ सितारे यहां पेड़ों की कटाई के विरोध में उतर आए हैं। स्‍वरा भास्‍कर, दीया मिर्जा जैसे कई सितारों ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताकर विरोध किया है।

एक महीना पहले भी आरे के जंगल में पेड़ों की कटाई शुरू हुई थी जिसका जमकर विरोध हुआ था। बॉलीवुड के कई सितारों ने पेड़ काटने का विरोध किया था। हालांकि कई सितारों ने इसका समर्थन भी किया था। अमिताभ बच्‍चन ने इसे सही ठहराया था। इसे बाद उनके घर के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया था। इस संबंध में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। फैसले के बाद पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है।

विकास के नाम पर प्रकृति को नुकसान पहुंचाने के फैसले पर अभिनेत्री दीया मिर्जा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या यह अवैध नहीं है? अभी आरे में यह हो रहा है. क्यों? कैसे? वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने विरोध जताते हुए लिखा कि और ये शुरू हो गया। आरे जंगल को नष्ट हो गया। इन दोनों अभिनेत्रियों के अलावा सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने भी इस फैसले का विरोध किया है। 

बता दें कि आरे कॉलोनी और संजय गांधी नेशनल पार्क को ‘मुंबई के फेफड़े’ कहा जाता है। आरे में तो पांच लाख से ज्‍यादा पेड़ हैं हैं। लंबे समय से पर्यावरणविद इस फैसले का विरोध कर रहे हैं लेकिन उन्‍हें सफलता नहीं मिली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।