लाइव टीवी

स्वरा भास्कर ने की शोएब अख्तर और पाकिस्तानियों की तारीफ, कहा- 'बड़े दिल के लिए शुक्रिया पड़ोसी'

Updated Apr 25, 2021 | 12:06 IST

कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर अभी तक लाखों की जान ले चुकी है। इस वक्त पर भारत को पाकिस्तान की जनता सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रही है। अब स्वरा भास्कर ने सबको धन्यावाद किया है।

Loading ...
Swara Bhasker, Shoaib Akhtar
मुख्य बातें
  • कोरोना की दूसरी लहर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।
  • मुश्किल की इस घड़ी में पाकिस्तान से भारत को सपोर्ट किया है।
  • स्वरा भास्कर ने अब पाकिस्तान की जनता और शोएब अख्तर की तारीफ की।

मुंबई. कोरोना की दूसरी लहर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। देशभर में रोजाना तीन लाख से अधिक नए केस आ रहे हैं। वहीं, दो हजार से ज्यादा मौत के आंकड़े सामने आ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान से कई लोग भारत को सपोर्ट कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी सपोर्ट किया है। इस पर स्वरा भास्कर ने उन्हें शुक्रिया कहा है। 

शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर पर लिखा, ' भारत के लोगों के साथ मेरी प्रार्थना। मुझे उम्‍मीद है कि चीजें जल्‍द ही नियंत्रित हो जाएगी। उनकी सरकार संकट को बेहतर तरीके से संभालने में सक्षम है।'

शोएब अख्तर ने एक वीडियो भी शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'भारत कोविड 19 से जूझ रहा है। पूरी दुनिया से साथ चाहिए। हेल्थ केयर सिस्टम क्रैश कर रहा है। ये एक महामारी है। इसमें हम सब साथ है। हमें एक दूसरे का साथ देना है।'

स्वरा भास्कर ने कहा शुक्रिया
स्वरा भास्कर ने शोएब अख्तर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'शुक्रिया शोएब अख्तर जी आपके मानवता से भरे इन विनम्र और मानवता से भरे  शब्दों के लिए। इसकी बहुत तारीफ करती हूं।'

स्वरा भास्कर ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, 'इस मुश्किल दौर में पाकिस्तानी सिविल सोसाइट और सोशल मीडिया पर भारतीय के साथ खड़े रहने और विनम्रता देखकर बेहद खुशी हुई।'  

स्वरा ने लिखा, 'बड़े दिल के लिए शुक्रिया'
स्वरा आगे लिखती हैं, 'इसके बावजूद की मीडिया और मुख्यधारा की पब्लिक लगातार पाकिस्तानियों की आलोचना और उनके खिलाफ जहर उगलती आई है। बड़े दिल के लिए शुक्रिया पड़ोसी।'

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 3,49,691 नए कोरोना मामले सामने आए वहीं इसके चलते 2,767 मौतें और 2,17,113 डिस्चार्ज की रिपोर्ट भी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।