लाइव टीवी

मुंबई की POK से तुलना के बाद कंगना रनौत पर भड़के सेलेब्स, उर्मिला मातोंडकर ने कहा- 'एहसान फरामोश'

Updated Sep 03, 2020 | 23:33 IST

Celebs on Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्हें मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा लग रहा है। अब कंगना के बयान पर सेलेब्स ने निशाना साधा है। जानिए क्या बोले सेलेब्स...

Loading ...
Kangana Ranaut, Urmila Matondkar
मुख्य बातें
  • मुंबई पर कंगना रनौत के कमेंट पर सेलेब्स काफी नाराज हैं।
  • सोशल मीडिया पर सेलेब्स कंगना पर निशाना साध रहे हैं।
  • उर्मिला मातोंडकर ने कंगना को एहसान फरामोश कहा था।

मुंबई. कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर शिवसेना नेता संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया है। यही नहीं, कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की है। अब कंगना के आरोपों पर स्वरा भास्कर, उर्मिला मातोंडकर समेत कई सेलेब्स ने सवाल उठाए हैं। 

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'एक बाहरी, स्वतंत्र कामकाजी महिला और एक दश से मुंबई में रह रही हूं। मैं बस ये कह सकती हूं कि मुंबई रहने और काम करने के लिए सबसे सुरक्षित शहर जगह है।'

स्वरा भास्कर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखती हैं- 'शुक्रिया मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस कमिशनर का शुक्रिया उनके प्रयास के लिए और आमची मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए अपनी सेवा देने के लिए।' 

उर्मिला मातोंडकर ने किया सपोर्ट 
कंगना के बयान के खिलाफ सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'महाराष्ट्र भारत का सांस्कृतिक और बौद्धिक चेहरा है। ये महान शिवाजी की भूमि है।

उर्मिला आगे लिखती हैं- 'मुंबई ने लाखों भूखे भारतीयों को खाना खिलाया है। इसके अलावा कई लोगों को नाम, शोहरत और इज्जत दी है। केवल एहसान फरामोश लोग ही मुंबई की तुलना पीओके से कर सकते हैं।'

ये लिखा था संजय राउत ने
संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना पर निशाना साधा था कि वह मुंबई में रहती हैं फिर भी यहां के पुलिस बल की आलोचना कर रही हैं। यह शर्मनाक है। हम उनसे निवेदन करते हैं कि वह मुंबई ना आएं। गृह मंत्रालय को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए।

संजय राउत के इस लेख पर कंगना ने लिखा-'शिव सेना नेता संजय राउत ने मुझे खुलेआम धमकी दी है कि मैं मुंबई वापस न लौटूं। मुंबई की सड़कों पर बनी आजादी ग्रैफिटी के बाद अब खुली धमकी। क्यों मुंबई मुझे पाक अधिकृत कश्मीर जैसी लग रही है?'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।