लाइव टीवी

Taimur Viral Video: करीना कपूर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा के सेट पर पहुंचे तैमूर, मम्मी से आगे-आगे भागते आए नजर

Updated Nov 13, 2019 | 13:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Taimur Ali Khan at Laal Singh Chaddha set: तैमूर की एक वीडियो वायरल हो रही हैं। जिसमें वे करीना कपूर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा के सेट पर दिख रहे है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor Khan
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के सेट पर दिखे तैमूर
  • मम्मी के साथ तैमूर का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
  • लाल सिंह चड्ढा में करीना और आमिर खान की जोड़ी नजर आएगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं। वे चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसमें एक बार फिर करीना बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के साथ नजर आएंगी। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। लाल सिंह चड्ढा को लेकर दर्शकों में भी काफी उत्सुकता है। कुछ दिन पहले ही करीना इसकी शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई थी, एयरपोर्ट पर उनके साथ बेटे तैमूर अली खान भी थे।

करीना फिल्म के शूट पर भी तैमूर को अपने साथ ले जाती हैं। तैमूर का लाल सिंह चड्ढा के सेट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें तैमूर चंडीगढ़ में फिल्म के सेट पर भागते हुए नजर आ रहे हैं। तैमूर सेट पर मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। वे आगे-आगे भाग रहे हैं और करीना उनके पीछे-पीछे चल रही हैं। यहां तैमूर एक स्वेटशर्ट और जींस में बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं करीना भी तैमूर की तरह स्वेटशर्ट और जींस में कैजुअल अवतार में नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही लाल सिंह चड्ढा के सेट से आमिर और करीना के लुक्स वायरल हुए थे। आमिर इन वायरल फोटोज में सिख लुक में दिख रहे थे, वहीं करीना पिंक कुर्ते और वाइट सलवार में बिल्कुल सिंपल अवतार में नजर आ रही थीं। हाल ही में आमिर और करीना ने लाल सिंह चड्ढा की टीम के साथ पार्टी भी की थी। जिसकी कुछ फोटोज सामने आई थी।

लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप (Forrest Gump) का ऑफिशियल रीमेक है। इसके डायरेक्टर सीक्रेट सुपरस्टार फेम अद्वैत चंदन हैं। वहीं इसे वायकॉम और आमिर खान प्रोडेक्शंस मिलकर बना रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा अगले साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।