लाइव टीवी

Taimur Viral Video: फोटोग्राफर्स पर चिल्लाकर भागे तैमूर शीशे के दरवाजे से टकराए, वायरल हो रहा ये वीडियो

Updated Mar 12, 2021 | 06:58 IST

तैमूर अली खान हाल ही में मां करीना कपूर के साथ करिश्मा कपूर के घर पहुंचे। तैमूर यहां मौजूद फोटोग्राफर्स पर चिल्लाए और तेजी से भागते हुए शीशे के दरवाजे से टकरा गए। देखें तैमूर का ये वीडियो।

Loading ...
Kareena Kapoor Khan with Son Taimur Ali Khan
मुख्य बातें
  • मां करीना कपूर खान के साथ करिश्मा कपूर के घर पहुंचे तैमूर।
  • फोटोग्राफर्स पर चिल्लाकर भागते हुए दरवाजे से टकराए तैमूर।
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तैमूर का ये वीडियो।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान पिछले कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं और पिछले महीने 21 (फरवरी) को वो दूसरी बार मां बनीं और उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। अब दूसरे बेटे के जन्म के करीब दो हफ्ते बाद करीना अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंचीं। 

शीशे के दरवाजे से टकराए तैमूर

करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान और मां बबीता के साथ करिश्मा कपूर की बेटी समायरा के जन्मदिन के मौके पर उनके घर पहुंचीं। इस दौरान करीना पेस्टल ब्लू कलर के लॉन्ग गाउन में नजर आईं। कार से उतरकर करीना फोटो खिंचवाने लगीं कि तभी तैमूर कार से उतरे और फोटोग्राफर पर चिल्लाकर तेजी से भागे और शीशे के दरवाजे से टकरा गए। जिसके बाद करीना ने तुरंत उनका हाथ पकड़ा और बिल्डिंग में भेज दिया। तैमूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

फोटोग्राफर्स पर पहले भी भड़क चुके हैं तैमूर

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब तैमूर फोटोग्राफर्स पर भड़के हों। कुछ समय पहले वो मां करीना के साथ नानी बबीता कपूर के घर पहुंचे। यहां मौजूद फोटोग्राफर तस्वीरें खींचने लगे जिसपर तैमूर चिल्लाते हुए फोटो ना खींचने को बोलते नजर आए, उन्होंने चिल्लाकर कहा- 'नो फोटो'। तैमूर का यह वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था।

वायरल हुई ये तस्वीर

शिवरात्रि के मौके पर तैमूर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रही जिसमें वो टीशर्ट पहने हुआ हैं और माथे पर भगवान शिव की तरह तीसरी आंख बनी हुई है। तैमूर का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

बता दें कि करीना और सैफ अली खान की शादी को 8 साल बीत गए हैं। उन्होंने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान है जिसका जन्म दिसंबर, 2016 में हुआ था। इसके बाद 21 फरवरी 2021 को दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बने और उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।