लाइव टीवी

Taimur Ali Khan को बेस्ट फ्रेंड ने दिया हाथ से बना खास कार्ड, Kareena Kapoor ने शेयर की फोटो

Updated Mar 23, 2020 | 08:21 IST

Taimur gets card from best friend: हाल ही में करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि तैमूर को उनके बेस्ट फ्रेंड ने हाथ से बना कार्ड दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Taimur gets card from best friend
मुख्य बातें
  • तैमूर के बेस्ट फ्रेंड ने दिया उन्हें खास तोहफा
  • हाथ से बना कार्ड किया गिफ्ट
  • करीना ने शेयर की फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। सिर्फ 3 साल की उम्र में उन्होंने अपने जबरदस्त फैंस बना लिए हैं, जो उनकी क्यूटनेस पर फिदा हैं। तैमूर इंडस्ट्री से सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। अक्सर उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अब तो करीना भी इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर चुकी हैं, ऐसे में करीना तैमूर की फोटोज शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने तैमूर की जिंदगी का एक क्यूट पल शेयर किया। दरअसल टिम टिम को अपने बेस्ट फ्रेंड से एक हाथ से बना कार्ड मिला है। जिसे करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। तैमूर के फ्रेंड ने उनके लिए ये कार्ड खुद बनाया है।

करीना ने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा कि प्यार का सबसे प्योर (शुद्ध) रूप। जब आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से हाथ से बना कार्ड मिलता है। इन कठिन समय में, मेरे दोनों बेबीज हमें याद दिला रहे हैं कि सबसे महत्वपूर्ण क्या है। इसके साथ उन्हें #BFFs #TimAndRanvir हैशटैग्स दिए। तैमूर के बेस्ट फ्रेंड का नाम रणवीर है।

दूसरी स्टोरी में करीना ने कार्ड की फोटो शेयर की। ये कार्ड पीले चार्ट पेयर पर बना था, जिस पर बहुत सारे कार्टून के स्टिकर्स लगे हुए थे। तीसरी स्टोरी में करीना ने कार्ड को ओपन करके फोटो शेयर की, जिसमें तैमूर के फ्रेंड ने उनके लिए एक क्यूट मैसेज लिखा था। इस पर लिखा था, 'Dear Tim, Love Ranvir'।

इससे पहले करीना ने इंस्टाग्राम पर तैमूर और सैफ की एक फोटो शेयर की थी। जिसमें दोनों बालकनी में पौधा लगाते हुए दिख रहे थे। इसके साथ करीना ने लिखा कि मेरे दोनों लड़के दुनिया की तरफ अपना छोटा योगदान दे रहे हैं। आइए हम, सभी के लिए दुनिया को एक बेहतर जगह बनाएं। आप अपना योगदान दें। सुरक्षित रहिए। इस फोटो में सैफ और तैमूर दोनों ही वाइट कुर्ता-पायजामे में नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।