लाइव टीवी

Tanhaji में सैफ अली खान के लुक को देखकर Taimur का था ऐसा रिएक्शन, एक्टर को कहने लगे 'सरदारजी सरदारजी'

Updated Jan 10, 2020 | 09:00 IST

Taimur reaction on Saif Ali Khan Tanhaji look: सैफ अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि तैमूर ने उनके तान्हाजी लुक को देखकर कैसे रिएक्ट किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Taimur reaction on Saif Ali Khan Tanhaji look
मुख्य बातें
  • तैमूर को पसंद आया सैफ अली खान का तान्हाजी लुक
  • देखकर कहने लगे 'सरदार जी सरदार जी'
  • तान्हाजी में सैफ के साथ अजय देवगन और काजोल लीड रोल में हैं

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। इतनी से उम्र में ही तैमूर ने कई फैंस बना लिए हैं। वे मीडिया के भी फेवरेट बने हुए हैं। तैमूर जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं, मीडिया के सभी कैमरे उन्हीं पर होते हैं। हाल ही में तैमूर के पिता सैफ की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर रिलीज हुई है। जिसमें वे उदयभान सिंह राठौड़ का किरदार निभा रहे हैं। 

हाल ही में सैफ ने बताया कि तान्हाजी में उनका लुक देखकर तैमूर का रिएक्शन कैसा रहा। सैफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे फिल्म और तान्हाजी में अपने लुक के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उनका लुक देखकर तैमूर ने क्या कहा। वीडियो में सैफ कह रहे हैं कि तान्हाजी का लुक देखकर तैमूर 'सरदार जी सरदार जी' कहने लगा। सैफ जब तैयार हो रहे तो तैमूर उनकी तरफ देख रहे थे।

ये पहली बार नहीं है, जब तैमूर ने सैफ के किसी लुक को देखकर रिएक्शन दिया हो। इससे पहले उन्हें सैफ की फिल्म लाल कप्तान का ट्रेलर भी काफी पसंद आया था। सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि तैमूर को ये (लाल कप्तान का ट्रेलर) नहीं देखना चाहिए, लेकिन हर रात वो कहता है कि 'मुझे वो मारा-मारी ट्रेलर दिखाओ'। उस दिन मुझे लगा कि ये तैमूर तानाजी: द अनसंग वॉरियर की बात कर रहा है, पर उसने कहा कि वो वाला..लाल कप्तान। तैमूर को ट्रेलर बहुत पसंद आया। वो इसे दिन में दो बार देखता है। मुझे पता है कि ये गलत है।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सैफ की तान्हाजी आज यानि 10 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। इसमें मराठा और मुगलों की जंग को दिखाया गया है। फिल्म में अजय देवगन, सैफ और काजोल लीड रोल में हैं। इसके अलावा सैफ जवानी जानेमन में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे कई साल बाद तब्बू के साथ नजर आएंगे। जवानी जानेमन से आलिया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो काफी फनी था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।