लाइव टीवी

Sharmila Tagore ने जताई चिंता, बोलीं- विराट और अनुष्का का बच्चा होने पर तैमूर को किया जा सकता है नजरअंदाज

Updated Dec 13, 2019 | 07:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sharmila Tagore on Taimur Ali Khan: तैमूर अली खान की दादी और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने चिंता जताते हुए कहा कि हो सकता है कि कल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बच्चा होने पर तैमूर को नजरअंदाज कर दिया जाए।

Loading ...
Taimur Ali Khan with Grandmother Sharmila Tagore
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान को जन्म से ही मीडिया कवरेज मिला है और वो हमेशा चर्चा में रहते हैं
  • तैमूर की दादी और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने इस पर चिंता जताई है
  • शर्मिला टैगोर ने कहा कि कल अगर विराट- अनुष्का का बच्चा होता है तो तैमूर को नजरअंदाज कर दिया जाएगा

एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले स्टार किड्स में से एक हैं। तैमूर जन्म के समय से ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। तैमूर चाहे भारत में हों या फिर विदेश में अक्सर उनकी कोई ना कोई नई तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर उनके कई फैन पेज भी बन चुके हैं।

हाल ही में तैमूर की दादी और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर करीना कपूर के शो में पहुंचीं और उन्होंने तैमूर से जुड़ी एक अहम बात की। इस शो में शर्मिला टैगोर ने इस बारे में बात की कि किस तरह सोशल मीडिया एक चिंता का विषय है और किस तरह इसका बच्चों पर प्रभाव पड़ेगा और उनके पेरेंट्स का इसपर कोई कंट्रोल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन सबसे प्रभावित होने के लिए तैमूर अभी काफी छोटे हैं और जब वो बड़े होंगे तब उन्हें इससे परेशानी हो सकती है।

तैमूर की दादी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'जब वो बड़ा होकर सोशल मीडिया चलाने लगेगा तब उसपर बहुत सारी जानकारी का बौछार होगी। मुझे लगता है कि जब मीडिया यह करता है तब वो आपको बनाता और फिर एकदम से छोड़ देता है।' शर्मिला ने मुस्कुराते हुए कहा कि कल जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बच्चा होगा तब हो सकता है कि तैमूर को नजरअंदाज कर दिया जाए। 

इसपर चिंता जताते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा कि अगर 7-8 साल की उम्र तक उसपर फोकस किया जाता है और फिर अचानक उसे छोड़ दिया जाता है तो इससे फर्क पड़ेगा। इसपर माता- पिता को ध्यान देने की जरूरत है, दादी (ग्रैंड पेरेंट) होने के नाते मैं केवल इन परेशानियों के बारे में बता सकती हूं। 

बता दें कि सैफ और करीना कई बार तैमूर की तस्वीरें खींचे जाने को लेकर आपत्ति जता चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी, इसके अलावा वो अंग्रेजी मीडियम, लाल सिंह चड्ढा और तख्त में भी दिखेंगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।