लाइव टीवी

Taimur संग kareena और Saif ने इस तरह सेलिब्रेट की दिवाली, तस्वीर में दिखा क्यूट अंदाज

Updated Oct 28, 2019 | 16:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दिवाली के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स के बीच एक अलग ही रौनक देखने को मिली। हाल ही में बॉलीवुड स्टार्स की कई तस्वीरें सामने आई है जिसमें एक्टर्स दिवाली सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं।

Loading ...
Kareena Kapoor photo
मुख्य बातें
  • दिवाली के मौके पर करीना कपूर और सैफ अली खान की खास तस्वीरें सामने आई है।
  • इस तस्वीर में करीना के साथ तैमूर भी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं।
  • दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दिवाली का त्योहार देशभर में धूम धाम से मनाया गया है। इस मौके पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक के बीच दिवाली की जबरदस्त धूम देखने को मिली। वहीं कई स्टार्स दिवाली पार्टी एन्जॉय करते दिखे। हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें उनके लाडले तैमूर भी दिखाई दे रहे हैं। खास बात है कि इस तस्वीर में तैमूर दिवाली को एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

सामने आई तस्वीर में करीना और सैफ इस तस्वीर में ट्रेडिशनल लुक नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तैमूर भी ट्रेडिशनल लुक में बेहद दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता और ब्राउन जैकेट पहना हैं। इसके अलावा वो अपने पिता सैफ की गोद में मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। 

करीना कपूर की बात करें को वो ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। साथ ही उन्होंने ग्रीन कलर का दुपट्टा लिया हुआ था। वहीं, सैफ अली खान भी नेवी ब्लू कलर के कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं।

तैमूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि आए दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इसके अलावा दिवाली पार्टी के दौरान ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सामने आई दिवाली पार्टी की तस्वीरों में सोनम कपूर, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं।


वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ हाल ही में रिलीज फिल्म लाल कप्तान में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। वहीं करीना कपूर की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार वीरे दी वेडिंग में दिखाई दी थी। इसके अलावा वो जल्द अंग्रेजी मीडियम, गुड न्यूज जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।