लाइव टीवी

Taimur Ali Khan Photos: सैफ अली खान के साथ जवानी जानेमन के प्रमोशन पर पहुंचे तैमूर, क्यूट फोटोज हुईं वायरल

Updated Jan 22, 2020 | 11:07 IST

Taimur Ali Khan Latest Photos: सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म जवानी जानेमन के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान उनके साथ तैमूर भी नजर आए, दोनों की क्यूट फोटोज वायरल हो रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Taimur Ali Khan Latest Photos with Saif Ali Khan
मुख्य बातें
  • सैफ के साथ नजर आए तैमूर अली खान
  • तैमूर की नई फोटोज हो रही हैं वायरल
  • सैफ के साथ जवानी जानेमन के प्रमोशन में पहुंचे थे तैमूर

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। छोटी-सी उम्र में उन्होंने अपने कई फैंस बना लिए हैं। तैमूर अभी से ही इतने पॉपुलर हैं कि उनकी फोटोज और वीडियोज आते ही वायरल हो जाते हैं। घर से बाहर निकलते ही मीडिया के कैमरे उन्हीं पर होते हैं, इतना ही नहीं तैमूर खुद भी अब फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ हिलाने लगते हैं। हाल ही में तैमूर की सैफ के साथ कुछ क्यूट फोटोज सामने आई हैं।

इन दिनों सैफ अपनी अपकमिंग फिल्म जवानी जानेमन के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान एक प्रेस मीट में वे उनके साथ तैमूर भी पहुंचे। उनकी यही फोटोज वायरल हो रही हैं। यहां सैफ जहां ब्लैक ग्राफिक टी-शर्ट में स्मार्ट लग रहे हैं, वहीं तैमूर ग्रे टी-शर्ट में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। कुछ फोटोज में वे सैफ की गोदी में बैठकर उनसे कुछ बात कर रहे हैं। जिन्हें देखकर लग रहा है कि सैफ तैमूर को कुछ समझा रहे हैं।

इससे पहले तैमूर, सैफ के साथ उनकी फिल्मों के शूट पर भी जा चुके हैं। 10 जनवरी को रिलीज फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में सैफ, उदयभान सिंह राठौड़ के किरदार में नजर आए थे। उन्होंने पहले बताया था कि उनका लुक देखकर तैमूर का रिएक्शन कैसा था। उन्होंने बताया कि तान्हाजी का लुक देखकर तैमूर 'सरदार जी सरदार जी' कहने लगा। 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो तान्हाजी में सैफ की दमदार एक्टिंग को बहुत पसंद किया जा रहा है। अब वे जवानी जानेमन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला डेब्यू कर रही हैं। इसमें तब्बू भी अहम रोल में होंगी। जवानी जानेमन 31 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।