

- तैमूर का एक थ्रोबैक वीडियो आया सामने
- सनग्लासेज लगाए दिखे तैमूर
- हाल ही में करीना ने तैमूर की हैंडमेड जूलरी शेयर की थी
बॉलीवुड के रॉयल कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के फेवरेट स्टार किड हैं। 3 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने अपने लाखों फैंस बना लिए हैं। तैमूर जब से पैदा हुए हैं, तभी से वे सबके फेवरेट बने हुए हैं। जब भी वे घर से बाहर निकलते हैं, तब मीडिया के कैमरे उन्हीं पर होते हैं। इतना ही नहीं, अब तैमूर भी मीडिया को देखकर रिएक्शन देते हैं। लॉकडाउन के चलते तैमूर की नई वीडियोज सामने नहीं आ रही हैं। हालांकि करीना ने उनकी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर जरूर शेयर की है। लेकिन फैंस उनकी वीडियोज जरूर मिस कर रहे हैं।
ऐसे में तैमूर की एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये काफी पुरानी वीडियो है, जिसमें तैमूर बहुत छोटे लग रहे हैं। यहां वे एक ग्रीन और वाइट फुल स्लीव्ज टी-शर्ट में बेहद क्यूट लग रहे हैं। यहां वे अपने रिश्तेदारों से घिरे हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में तैमूर को एक सनग्लासेज पकड़े दिख रहे हैं। जिसे तैमूर के हाथ से लेकर उन्हें लगाया जाता है। सनग्लासेज लगाए हुए तैमूर किसी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं। सनग्लासेज लगाते ही सब उनके लिए चीयर करते हैं। ये वीडियो भले ही पुरानी हो और इसे हम पहले देख चुके हो, लेकिन एक बार फिर ये वीडियो देखकर यूजर्स बेहद खुश हैं और इस पर हार्ट वाले ईमोजी बना रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में करीना ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एक हैंडमेड जूलरी पहनी हुई थी। करीना ने पोस्ट में बताया था कि ये जूलरी उनके लिए तैमूर ने बनाई है। जो काफी अच्छी लग रही है। क्वारेंटाइन के दौरान तैमूर अपने नए टैलेंट दिखा रहे हैं। कुछ दिन पहले करीना ने तैमूर द्वारा बनाई एक पेंटिंग भी शेयर की थी।