लाइव टीवी

Kareena Kapoor Taimur Photo: लॉकडाउन में भाई कियान को वीडियो कॉल करते हैं तैमूर, करीना ने शेयर की फोटो

Updated May 23, 2020 | 20:52 IST

Taimur Ali Photo: करीना कपूर खान ने हाल ही में तैमूर की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने भाई और करिश्मा कपूर के बेटे कियान से वीडियो कॉल के जरिए कनेक्टेड हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Taimur makes kiaan a video call
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान ने शेयर की बेटे तैमूर की नई फोटो
  • फोटो में तैमूर वीडियो कॉल के जरिए भाई कियान से कनेक्टेड दिख रहे हैं
  • तैमूर ताइक्वांडो क्लास ले रहे कियान को ध्यान से देख रहे हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान सबसे क्यूट, मशहूर और पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं। अक्सर तैमूर की तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं जो फैंस को बहुत पसंद आते रहते हैं। अब तैमूर की एक नई फोटो सामने आई है जिसे देखकर कोई भी उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो जाए। 

करीना ने शेयर की ये खास फोटो

करीना ने तैमूर की जो फोटो पोस्ट की उसमें तैमूर लेटे हुए हैं और करिश्मा कपूर के बेटे व अपने भाई कियान को वीडियो कॉल पर ध्यान से देख रहे हैं। इस फोटो में कियान ताइक्वांडो क्लास लेते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर करीना ने लिखा, 'मेरी जिदंगी का प्यार।' #MyBoysInLockdown

फैंस को तैमूर की ये फोटो बेहद पसंद आ रही है और वो लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। फैंस कमेंट कर कह रहे हैं कि तैमूर काफी क्यूट हैं तो कुछ फैंस 'लव यू टिम' भी कमेंट कर रहे हैं। 

घर पर पेंटिंग कर रहे हैं तैमूर

लॉकडाउन में तैमूर घर पर पेंटिंग कर समय बिता रहे हैं। कुछ दिनों पहले करीना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें तैमूर दीवार पर पेटिंग करते हुए नजर आ रहे थे। इस फोटो के साथ करीना कपूर ने लिखा-'अगर कोई दीवार आपकी क्रिएटिविटी को रोक रही है, तो उसे पेंट करने की कोशिश करो'

करीना ने जब इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू

मालूम हो कि करीना कपूर खान ने मार्च में ही सोशल मीडिया पर अपना ऑफिशियल अकाउंट बनाया है। जिसके बाद से वो लगातर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हैं और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। तैमूर के फैंस को भी इसके जरिए उनकी नई फोटोज देखने को मिलती हैं। इंस्टाग्राम पर करीना के 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है और अब यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म तख्त में भी काम करती दिखेंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।