लाइव टीवी

Taimur Ali khan ने क्रिकेट खेलने के लिए उठाया बल्ला, करीना कपूर पूछ रहीं- IPL में जगह है क्या?

Updated Oct 13, 2020 | 21:17 IST

Taimur Ali khan play cricket: करीना कपूर ने बेटे की बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में नन्हे तैमूर अली खान अपने हाथों में क्रिकेट बैट पकड़े हुए नजर आ रहे हैं...

Loading ...
तैमूर अली खान।
मुख्य बातें
  • करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
  • करीना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर की कई डेली एक्टिविटीज शेयर करती हैं।
  • अब करीना ने तैमूर की एक क्रिकेट खेलते हुए नई तस्वीर शेयर की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर अली खान की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में नन्हे तैमूर अपने हाथों में क्रिकेट बैट पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आईपीएल में कोई जगह? मैं भी खेल सकता हूं।' करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर फोटो में बहुत खुश लग रहे हैं क्योंकि वो क्रिकेट का आनंद ले रहा है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में बढ़ते कॉम्पटीशन के बीच तैमूर अली खान की वायरल होती ये तस्वीर फैन्स को भी खूब पसंद आ रही है। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की फोटो देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके फ्यूचर प्लान को लेकर भी कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं।

करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान भी करीना कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर की कई डेली एक्टिविटीज शेयर की। महज तीन साल की उम्र में तैमूर अली खान स्पेनिश भाषा भी सीख रहे हैं। कुछ दिन पहले तैमूर की उनकी टीचर के साथ फोटोज वायरल हुई थीं। तैमूर की स्पेनिश टीचर एस.जॉली पटौदी पैलेस पहुंची थीं। उन्होंने तैमूर के साथ फोटोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने फोटो के साथ लिखा, 'आखिरकार मेरे स्पेनिश स्टूडेंट से स्क्रीन से बाहर मिलने के लिए मिला।' 

जब करीना ने कही थी तैमूर के करियर पर बात
कुछ समय पहले करीना ने तैमूर अली खान के बारे में बात करते हुए उनके एक्टर बनने को लेकर बात की थी। करीना ने कहा था, 'सिर्फ इसलिए कि तैमूर इस देश का ऐसा बच्चा है जिसकी सबसे ज्यादा फोटो खींची गई है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह इस देश का सबसे बड़ा स्टार बनेगा।' करीना कपूर ने कहा था कि वो चाहती हैं कि उनका बेटा आत्मनिर्भर बने और खुद पर विश्वास रखे। उन्होंने ये भी कहा था कि तैमूर जो चाहते हैं वो बन सकते हैं।


बता दें कि सैफ और करीना का परिवार बढ़ने जा रहा है। करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। तैमूर जल्द ही बड़े भाई बनेंगे। मालूम हो कि सैफ- करीना ने साल 2012 में शादी की थी और शादी के करीब चार साल 2016 में तैमूर का जन्म हुआ था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।