लाइव टीवी

'Bunty Aur Babli 2' में सैफ अली खान का किरदार देख तैमूर ने पूछे ऐसे सवाल की हक्के-बक्के रह गए सैफ

Updated Nov 22, 2021 | 08:36 IST

Taimur Ali Khan Reaction On His Father's Role: एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने यह साझा किया कि उनकी फिल्म बंटी और बबली 2 देखने के बाद तैमूर अली खान का बड़ा ही अजीब रिएक्शन था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर अली खान
मुख्य बातें
  • सैफ की फिल्म बंटी और बबली 2 देखने के बाद अजीब सा था तैमूर का रिएक्शन।
  • फिल्म देखने के बाद तैमूर ने सैफ से पूछे थे कई सवाल।
  • इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बताया कैसा था तैमूर का रिएक्शन।

Taimur Ali Khan Reaction On His Father's Role In bunty Aur Babli 2: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म बंटी और बबली 2 (Bunty Aur Babli 2) के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान के किरदार को और उनके एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है। फिल्म रिलीज के बाद इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों को सैफ अली खान (Saif Ali Khan), रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और शर्वरी (Sharvari) की यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। इसी बीच सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि उनकी यह फिल्म देखने के बाद उनके बेटे तैमूर अली खान का कैसा रिएक्शन था। सैफ अली खान ने यह साझा किया कि बंटी और बबली 2 देखने के बाद तैमूर अली खान ने उनसे कई अजीब सवाल किए थे। 

तैमूर ने पूछे अजीब सवाल

एक इंटरव्यू के दौरान, अपने बेटे तैमूर अली खान और फिल्म बंटी और बबली 2 पर बात करते हुए सैफ अली खान ने यह साझा किया कि उनका बेटा हीरो और विलेन में फर्क जानता है। लेकिन जब तैमूर ने उनकी फिल्म बंटी और बबली 2 देखी तब उसने सैफ से कई सवाल किए। तैमूर ने पूछा कि वह बंटी और बबली 2 फिल्म में इतने अच्छे क्यों हैं। इसके साथ तैमूर ने यह भी सवाल किया कि क्या वह इस फिल्म में लोगों को मारते हैं और ठगते हैं? तैमूर अली खान के यह सवाल सुनकर सैफ अली खान भी हक्के-बक्के रह गए थे। फिर उन्होंने तैमूर को यह बताया था कि इस फिल्म में उनका किरदार काफी प्यारा है और वह एक अच्छा इंसान है जो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है। 

सैफ अली खान ने यह भी साझा किया था कि तैमूर यह सुनता रहता है कि उसके पापा क्या कर रहे हैं। उनको लगता है कि उनका बेटा तैमूर जानता है कि यह सब ड्रामा है। सैफ अली खान की फिल्म बंटी और बबली टू सिनेमाघरों में 19 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई बंटी और बबली का सीक्वल है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।