लाइव टीवी

मटकी को देखकर खुश हुए तैमूर अली खान, तोतली भाषा में बोलते हुए वायरल हुआ वीडियो

Updated Sep 18, 2019 | 18:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

तैमूर अली खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो काफी क्यूट लग रहे हैं। इस वीडियो में तैमूर तोतली भाषा में बोलते हुए नजर आ रहे हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Loading ...
Taimur Ali Khan
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान का एक वीडियो सामने आा है जिसमें वो काफी क्यूट लग रहे हैं
  • सामने आए वीडियो में तैमूर तोतली भाषा में बोलते हुए नजर आ रहे हैं
  • गणेश उत्सव के मौके पर भी तैमूर गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए नजर आए थे

बॉलीवुड स्टार्स अक्सर खबरों में रहते हैं और उनके साथ- साथ उनके बच्चे भी खबरों में बने रहते हैं। तैमूर अली खान सबसे ज्यादा लाइमलाइट रहने वाले स्टार किड हैं। अक्सर तैमूर की तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे हैं।

तैमूर का जो नया वीडियो सामने आया है वो अपने आप में काफी खास है क्योंकि अब तक वो खेलते और भागते हुए ही नजर आएं हैं लेकिन अब वो बोलते हुए दिख रहे हैं जो कि काफी क्यूट है। तैमूर का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो जन्माष्टमी मनाते नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में तैमूर कई लोगों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। ऊपर मटकी और गुब्बारे लगे हुए हैं जिन्हें देखकर तैमूर काफी खुश हो रहे हैं। तैमूर अपने पास खड़े शख्स को कहते हैं, 'आई वॉन्ट टू होल्ड दैट इन माइ हैंड' यानी मैं इसे हाथ में पकड़ना चाहता हूं। 

तैमूर इस वीडियो में बेहद क्यूट लग रहे हैं और उनका यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तैमूर का एक और वीडियो पहले सामने आया था जिसमें वो मटकी फोड़ते नजर आ रहे थे। तैमूर का वीडियो वायरल होने के बाद से लोग लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

गणपति बप्पा के जयकारे लगाते दिखे थे तैमूर

हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो गणेश उत्सव सेलिब्रेट करते दिख रहे थे। इस दौरान तैमूर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो को तैमूर की मौसी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने शेयर किया था। इस वीडियो में तैमूर अपने मामा अरमान जैन (करीना कपूर के कजिन) के साथ दिखाई दे रहे थे। अरमान जैसे ही गणपति बोलते हैं, तैमूर बोलने लगते हैं, 'मंगलमूर्ति मोरया'। तैमूर का यह वीडियो भी उनके फैंस को काफी पसंद आया था। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।