लाइव टीवी

जब आइस्क्रीम वाले ने तैमूर अली खान के साथ की मस्ती, हाथ में थमा दिया खाली कोन, वायरल हुआ वीडियो

Updated Jan 16, 2022 | 08:25 IST

तैमूर अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक टर्किश आइस्क्रीम वेंडर आइस्क्रीम देते हुए उनके साथ मस्ती करता दिख रहा है। तैमूर का यह वीडियो वायरल हो गया है।

Loading ...
Taimur Ali Khan
मुख्य बातें
  • टर्किश आइस्क्रीम वेंडर ने तैमूर अली खान संग की मस्ती।
  • आइस्क्रीम वाले ने तैमूर को थमाया खाली कोन।
  • तैमूर का यह वीडियो वायरल हो गया है जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं जो अक्सर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर तैमूर की फोटोज व वीडियोज सामने आते रहते हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। अब तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो काफी क्यूट है। 

आइस्क्रीम के लिए जद्दोजहद करते दिखे टिम

तैमूर का जो नया वीडियो सामने आया है उसमें वो ग्रे हुडी और ब्लैक पैंट्स पहने हुए टर्किश आइस्क्रीन की शॉप पर खड़े हैं और आइस्क्रीन लेने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं आइस्क्रीम पार्लर वाला तैमूर को आइस्क्रीम ना देकर उन्हें परेशान कर रहा है। तैमूर बार- बार आइस्क्रीन कोन पकड़ने की कोशिश में असफल हो रहे हैं। बाद में तमूर के हाथ जब आइस्क्रीम कोन लगता है तो वो खाली होता है। इसके बाद हाथ में खाली कोन देख तैमूर क्यूज अंदाज में मुस्कुराते हैं। तभी आइस्क्रीम शॉप वाला उन्हें थोड़ी सी आइस्क्रीम देता है जिससे तैमूर हैरान रह जाते हैं। 

फैंस ने किए ऐसे कमेंट

तैमूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जो कि फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर फैंस ने कमेंट कर लिखा कि तैमूर का यह वीडियो काफी क्यूट है तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह वीडियो फनी और क्यूट है।

सामने आया था वीडियो

हाल ही में तैमूर की कुछ फोटोज सामने आई थीं जिनमें वो एक टॉय गन लिए नजर आ रहे हैं जिसे वो फोटोग्राफर्स की तरफ करते दिख रहे हैं। इस दौरान करीना और सैफ संग नजर आए टिम ने विक्ट्री साइन दिखा पोज भी दिया। हालांकि उन्हें फोटोज खिंचवाना बिलकुल पसंद नहीं है और वो कई बार पैपराजी को तस्वीरें खींचने से मना करते हुए नजर आ चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।