लाइव टीवी

Taimur Ali Khan Photos: तैमूर ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ तो कभी पापा सैफ अली खान संग की जिद, देखें क्यूट तस्वीरें

Updated Dec 11, 2019 | 09:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tamir Ali Khan New Holiday Photos: तैमूर अली खान की कुछ नई हॉलिडे फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें तैमूर अली खान बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
करीना कपूर, सैफ अली खान और तैमूर अली खान।
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान की कुछ नई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
  • फोटोज में तैमूर अली खान बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। 

तैमूर अली खान इंटरनेट सेंसेशन हैं। तभी तो जब भी करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे की कोई नई फोटोज सामने आती है उसे फैन्स का खूब प्यार मिलता है। अब हाल ही में तैमूर अली खान की कुछ नई हॉलिडे फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें तैमूर अली खान बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। 
तैमूर अली खान एक फोटो में दोस्ती का हाथ बढ़ाते दिख रहे हैं। फोटो में करीना कपूर के सामने खड़े तैमूर अपने एक दोस्त से हाथ मिला रहे हैं। वहीं अगली फोटो में वो अपने इसी नए दोस्त के साथ खेलते हुए भी दिखे। 


एक फोटो में तैमूर पापा सैफ अली खान और मॉम करीना कपूर के साथ नजर आए। तस्वीर में तैमूर पिता के पैरों से चिपके जिद करते नजर आ रहा है। उनका ये क्यूट अंदाज एकदम लाड़ वाला नजर आ रहा है। इस तस्वीर में तैमूर ने रेड कलर की टीशर्ट और ब्लू पैंट पहना है जो कि उनपर खूब सूट कर रहा है। 


तैमूर अगली फोटो में सिर्फ पापा के साथ टाइम बिताते दिख रहे हैं। इसमें सैफ बेटे से बात करते नजर आ रहे हैं तो तैमूर खिलखिलाकर हंसते दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं ये सभी कपूर फैमिली की हॉलिडे फोटोज है। वैसे आपको बताते चलें तैमूर अली खान पापा सैफ अली खान के बेहद करीब हैं। अक्सर उनके ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जब वो पापा से जिद करते तो कभी उनके साथ खेलते दिखते हैं। 

कुछ दिन पहले सैफ अली खान के साथ एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें सैफ अपने नाराज बेटे तैमूर को एयरपोर्ट पर मनाते दिख रहे थे। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।