लाइव टीवी

Tanhaji: शादी में अजय देवगन ने पंडित को दी थी रिश्वत, हनीमून में हो गई थी तबीयत खराब

Updated Jan 09, 2020 | 13:20 IST

Ajay Devgan And Kajol Love Story: अजय देवगन और काजोल की फिल्म तानाजी कल रिलीज हो रही है। इस मौके पर काजोल ने फेसबुक पेज ह्मयूमन्स ऑफ बॉम्बे में अपनी लव स्टोरी शेयर की थी।

Loading ...
Ajay Devgan And Kajol

मुंबई. अजय देवगन और काजोल की फिल्म तानाजी कल से सिनेमाघरों में आ जाएगी। इसके साथ कई साल बाद अजय और काजोल की जोड़ी ने पर्दे पर वापसी कर रही है। अजय और काजोल ने इस मौके पर अपनी लव स्टोरी फेसबुक पेज ह्मयूमन्स ऑफ बॉम्बे में शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि शादी के दौरान अजय देवगन ने पंडित को रिश्वत दी थी। 

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे पोस्ट में काजोल लिखती हैं- हमने मीडिया को अपनी शादी का गलत एड्रेस दिया। हमारी शादी घर पर मराठी और पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। मुझे याद है फेरों के दौरान अजय देवगन ने रस्म जल्दी पूरी कराने के लिए पंडित जी को रिश्वत तक देने की कोशिश थी। 

काजोल ने इस पोस्ट में अपने हनीमून का भी किस्सा शेयर किया। काजोल ने लिखा- हम हनीमून के लिए सिडनी, हवाई और लॉस एंजेलिस गए थे। मैं लंबा हनीमून चाहती थीं, पांच हफ्तों के बाद ही अजय की तबियत खराब हो गई। हमें मिस्त्र जाना था लेकिन, अजय ने कहा कि बेबी घर के लिए अगली फ्लाइट बुक कर दो। 

पिता ने चार दिन तक नहीं की थी बात 
काजोल के मुताबिक उनके पिता अजय देवगन से शादी के खिलाफ थे। दरअसल काजोल के पिता चाहते थे कि वह अपने करियर पर फोकस करें। ऐसे में उन्होंने मुझसे चार दिन तक बात तक बात नहीं की थी।  

काजोल ने ये भी बताया कि अजय ने उन्हें प्रपोज भी नहीं किया था। हालांकि हम दोनों जानते थे कि हमें एक दूसरे के साथ ही जिंदगी बितानी है। काजोल के मुताबिक मेरे दोस्तों ने आगाह किया था कि उसकी काफी इज्जत है। 

कई बार हुआ मिसकैरिज
काजोल ने अपने मिसकैरिज के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया है। काजोल ने बताया कि उनकी पहली बेटी न्यासा के जन्म से पहले उनका दो बार मिसकैरिज हो चुका था। फिल्म कभी खुशी कभी गम के दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। 

तानाजी में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति  तानाजी मालुश्रे का किरदार निभाया था। वहीं, फिल्म में काजोल तानाजी की बीवी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में सैफ अली खान उदय भान का किरदार निभा रहे हैं।          

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।