लाइव टीवी

अजय देवगन की Tanhaji: The Unsung Warrior यूपी के बाद हरियाणा में हुई टैक्स फ्री, 100 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

Updated Jan 15, 2020 | 21:26 IST

Tanhaji Tax Free In Haryana: तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म की कहानी और इसका ऐतिहासितक महत्व देखते हुए अब हरियाणा सरकार ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अजय देवगन और काजोल।
मुख्य बातें
  • फ‍िल्‍म तान्‍हाजी भारत में 3880 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है।
  • फिल्म में मराठा साम्राज्‍य की वीरता की गाथा द‍िखाई गई है।
  • अजय देवगन इसमें सूबेदार तान्हाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं।

अजय देवगन और काजोल स्टारर फिल्म तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। ओम राउत के न‍िर्देशन में बनी ये फिल्म 10 जनवरी को र‍िलीज हुई थी। महज पांच दिन में फ‍िल्‍म तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म की कहानी और इसका ऐतिहासितक महत्व देखते हुए अब हरियाणा सरकार ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है। 
जी हां, हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फ‍िल्‍म तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर को प्रदेश में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। यानि कि अब फैन्स हरियाणा में सस्ती टिकट पर इस फिल्म को देख सकेंगे।
फ‍िल्‍म तान्‍हाजी भारत में 3880 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है। इसमें मराठा साम्राज्‍य की वीरता की गाथा द‍िखाई गई है। फिल्म में अजय देवगन सूबेदार तान्हाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सैफ अली खान और अभिनेत्री काजोल भी अहम किरदारों में हैं। 


वैसे आपको बता दें हरियाणा से पहले उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने भी अजय देवगन की फ‍िल्‍म तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर को यूपी में टैक्‍स फ्री कर द‍िया है। उत्तर प्रदेश में फिल्म तानाजी के टैक्स फ्री होने का बड़ा असर सीधा फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा है। यूपी में इस फ‍िल्‍म की टिकट 30 से 60 रुपये तक सस्‍ती हो गई है जिसके बाद इसके दर्शकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। 


ऐसा है फ‍िल्‍म तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर का कलेक्शन 
शुक्रवार- 15.10 करोड़ 
शनिवार- 20.57 करोड़ 
रविवार- 26.08 करोड़ 
सोमवार- 13.75 करोड़ 
मंगलवार- 15.28 करोड़
कुल- 90.96 करोड़ 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।