लाइव टीवी

Tanhaji Unsung Warrior Box Office Collection: तान्हाजी को मिली जबरदस्त ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Updated Jan 11, 2020 | 10:37 IST

Tanhaji Box Office Collection: साल 2020 की पहली बड़ी फिल्म तान्हाजी रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग की है। बॉक्स ऑफिस पर तान्हाजी की टक्कर दीपिका पादुकोण की छपाक से थी।

Loading ...
Tanhaji Unsung Warrior
मुख्य बातें
  • तान्हाजी अनसंग वॉरियर 10 जनवरी को रिलीज हो गई है।
  • पहले दिन फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग मिली है।
  • तान्हाजी को महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य भारत से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मुंबई. साल 2020 की पहली दो बड़ी फिल्में तान्हाजी द अनसंग वॉरियर और छपाक रिलीज हो गई हैं। अजय देवगन स्टारर तान्हाजी पहले दिन बाजी मारने में कामयाब रही। तान्हाजी को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपए की कमाई की है। ये अनुमान से अधिक कलेक्शन है। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा मिलेगा।

गौरतलब है कि तान्हाजी भारत में लगभग 3880 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। वहीं, विदेश में 660 स्क्रीन्स में रिलीज हुई। ऐसे में तान्हाजी को कुल 4540 स्क्रीन्स मिले थे।तान्हाजी को 2D के अलावा 3D में भी रिलीज किया गया था। 

तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म को महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और निजाम सर्किट में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। तान्हाजी ने इसके अलावा नॉर्थ इंडिया में भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के जेएनयू में जाने के बाद छपाक को बायकॉट करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया गया था। वहीं, तान्हाजी के सपोर्ट में बीजेपी के कई नेता उतर आए थे। भाजपा ने मध्यप्रदेश में तान्हाजी के फ्री टिकट बांटे थे।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।