लाइव टीवी

'शेरशाह' के रोमांटिक गाने 'राता लम्बियां' पर तंजानिया के फैंस ने की लिप-सिंक, कियारा आडवाणी ने शेयर किया वायरल वीडियो

Updated Nov 29, 2021 | 22:23 IST

lip-sync on rattan lamiyan song: फिल्म 'शेरशाह' का गाना 'राता लम्बियां' काफी हिट साबित हुआ था। बॉलीवुड गाने का ये खुमार विदेशी फैंस पर भी चढ़ा। हाल ही में तंजानिया के एक भाई बहन ने इस गाने पर एक रील पोस्‍ट की थी, जो वायरल हो रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
reel on rattan lamiyan song
मुख्य बातें
  • तंजानिया के फैंस ने शेरशाह मूवी के गाने पर बनाया रील
  • राता लम्बियां गाने के बोल पर की लिप-सिंक
  • वीडियो हुआ वायरल, लोगों को पसंद आ रहा अंदाज

Tanzania fans lip-sync on rattan lamiyan song: इस साल अगस्त में रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' काफी हिट साबित हुई थी। मूवी के अलावा इसके गाने भी लोगों की जुबां पर छा गए थे। इसका एक रोमांटिक नंबर 'राता लम्बियां' काफी पॉपुलर हुआ था। इस पर तंजानिया के एक भाई-बहन ने इस गाने की लिप सिंक करते करते हुए एक वीडियो साझा किया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वारल हो रहा है। उनका ये वीडियो कियारा आडवाणी तक भी पहुंचा। उन्‍होंने फैंस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

इस रील को किली पॉल नाम के एक फोलोवर ने बनाया है। भाई बहन की जोड़ी ने गीत के बोल को लिप-सिंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्‍होंने इसमें कैप्शन दिया गया है, हमने इस पर अभी तक रील नहीं बनाई थी।

वायरल वीडियो में रातां लंबियां गाने पर लिप सिंक करने वाली ये जोड़ी तंजानिया के रहने वाली है। ये दोनों भाई बहन टिक टॉक क्रिएटर हैं, जिनका नाम किली पॉल (Kili Paul) और नीमा है। वीडियो में दोनों ने ट्रेडिशनल मासई (Maasai) ड्रेस पहना हुआ है। इस दौरान ये दोनों गाने को काफी एंजॉय करते हुए देखे जा सकते हैं। 

बता दें शेरशाह मूवी के इस गाने को जुबिन नौटियाल और असीस कौर ने गाया है। यह कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया है। 'शेरशाह' परम वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी पर आधारित थी, जो 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे।  कियारा  फिल्म में 'जुग जुग जीयो' में नजर आएंगी, जिसमें अनिल कपूर, नीतू कपूर और वरुण धवन भी हैं। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।