लाइव टीवी

Tara Sutaria COVID 19 Positive: बॉलीवुड में गहराया कोरोना का खतरा, तारा सुतारिया की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव

Updated Mar 13, 2021 | 15:45 IST

महाराष्ट्र में कोरोना की एक और लहर तेजी से फैल रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी के चपेट में आ रहे हैं। इस लिस्ट में ताजा नाम है एक्ट्रेस तारा सुतारिया का...

Loading ...
Tara Sutaria
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस तारा सुतारिया कोरोना से संक्रमित हैं।
  • तारा सुतारिया ने फिल्म तड़प की शूटिंग खत्म की है।
  • फिल्म में तारा के अलावा सुनील शेट्टी के बेट  अहान शेट्टी हैं। 

मुंबई. बॉलीवुड में कोरोना का साया गहराता जा रहा है। संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर के बाद अब तारा सुतारिया भी इस महामारी की चपेट में आ गई हैं। तारा सुतारिया की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक तारा सुतारिया कोरोना से संक्रमित हैं। तारा ने हाल ही में फिल्म तड़प की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में तारा के अलावा सुनील शेट्टी के बेट  अहान शेट्टी हैं। 

तारा सुतारिया और अहान खान की फिल्म तड़प 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को द डर्टी पिक्चर के डायरेक्टर मिलन लूथरा डायरेक्ट कर रहे हैं। 

ये सेलेब्स भी कोरोना के शिकार
बॉलीवुड में बीते एक हफ्ते से कई सेलेब्स कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर ने उनके कोरोना से संक्रमित होने की खबर फैंस के साथ शेयर की है। रणबीर फिलहाल आइसोलेशन में हैं। 

रणबीर के अलावा संजय लीला भंसाली भी कोरोना की चपेट में हैं। इसके अलावा मनोज बाजपेयी और आशीष विद्यार्थी भी कोरोना से संक्रमित हैं। फिलहाल वह आइसोलेशन में हैं। 

महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा कोरोना 
महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों को देखते हुए कई शहरों में लॉकडाउन लग गया है जबकि कई शहर नाइट कर्फ्यू का सहारा लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। शुक्रवार को जिन शहरों में सबसे अधिक मामले आए उनमें  पुणे शहर में सबसे अधिक 1,845 नए मामले सामने आए। 

नागपुर में 1,729 और मुंबई में 1,647 मामले आए। मुंबई, पुणे और ठाणे ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा इलाके समेत विभिन्न शहरों और नगरों में मामले बढ़े हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य के कई शहरों और जिलों में लॉकडाउन या विभिन्न पाबंदी लगायी गयी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।