लाइव टीवी

टेरेंस लुईस को मिली‌ अपनी‌ लेडी लव? डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के साथ रिलेशनशिप को लेकर कोरियोग्राफर ने कहा ये

Updated May 04, 2022 | 13:36 IST

Terence Lewis On Nora Fatehi And Their Relation: दर्शकों को टेरेंस लुईस और नोरा फतेही की जोड़ी बहुत पसंद आती है। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से टेरेंस लुईस और नोरा फतेही के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ रही हैं। हाल ही में टेरेंस लुईस ने खुद इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है।

Loading ...
Terence Lewsi And Nora Fatehi
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर हैं टेरेंस लुईस।
  • डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर हैं नोरा फतेही।
  • नोरा के साथ रिलेशनशिप को लेकर टेरेंस ने किया खुलासा।

Terence Lewis Opened Up About His Relation With Nora Fatehi: फैंस को जाने-माने कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही की जोड़ी बहुत पसंद आती है। टीवी रियलिटी शो में टेरेंस और नोरा फतेही की मस्ती देखना दर्शकों को बहुत पसंद है। यह दोनों एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आते हैं। यही वजह है कि इनके डेटिंग की अफवाहें उड़ती रहती हैं। नोरा फतेही और अपने रिलेशनशिप के बारे में अब टेरेंस लुईस ने खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि वह डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के साथ बहुत खास रिलेशनशिप शेयर करते हैं। यहां जानिए क्या टेरेंस लुईस को सच में अपनी लेडी लव मिल गई है?

Also Read: आमिर खान लॉन्च करेंगे 'लाल सिंह चड्ढा की कहानियां' पॉडकास्ट

एक न्यूज पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए टेरेंस लुईस ने बताया कि वह नोरा फतेही के साथ कैसा रिलेशनशिप शेयर करते हैं और उन दोनों के डेटिंग की अफवाहों के बारे में भी अपनी बात रखी है। टेरेंस ने बताया कि वह दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और ऑनस्क्रीन बहुत अच्छी केमिस्ट्री शेयर करते हैं। आगे बात करते हुए कोरोग्राफी ने कहा कि नोरा फतेही एक जिंदादिल इंसान हैं जिनके पास भरपूर एनर्जी और अच्छी वाइब है। उन्होंने कहा कि नोरा फतेही इस चीज को बहुत अच्छी तरह से समझती हैं क्योंकि वह एक बहुत अच्छी डांसर हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि नोरा फतेही बहुत मेहनत करती हैं। 

Also Read: RRR OTT Release: OTT पर रिलीज होगी राम चरण-जूनियर NTR की 'आरआरआर', जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

इसके बाद टेरेंस ने ये भी कहा कि नोरा फतेही के मन में जो भी आता है वह कह डालती हैं क्योंकि उनके पास कोई फिल्टर नहीं है। बाद में उन्हें एहसास होता है कि उन्होंने यह क्या बोल दिया, उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। वह एक सच्ची इंसान हैं। लेकिन इसके साथ टेरेंस लुईस ने यह भी कहा कि वह दोनों बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं जो हर दिन एक दूसरे से बात करते हैं।‌ वह‌ दोनों बस एक दूसरे के साथ एक हेल्दी रिलेशनशिप मेंटेन करते हैं। नोरा फतेही को आखिरी बार सत्यमेव जयते 2 के गाने कुसु कुसु में देखा गया था। अब उन्हें थैंक गॉड के ट्रैक में देखा जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।