लाइव टीवी

बैन होने के बावजूद आज भी YouTube पर मौजूद हैं ये 5 विवादित फिल्में, देखिए कौन कौन सी है लिस्‍ट में शामिल

Updated Sep 11, 2021 | 07:06 IST

Banned Movies in India: फिल्मों को सिनेमाघरों में उतारने से पहले इन्‍हें फिल्म सेंसर बोर्ड की अनुमति लेनी होती है, लेकिन कई बार मानकों पर खरा नहीं उतरने पर इन्‍हें बैन कर दिया जाता है।

Loading ...
banned movies in India
मुख्य बातें
  • सिनेमाघरों में रिलीज न होने के बावजूद सोशल मीडिया पर हैं ये मूवीज
  • बोल्‍ड सीन्‍स व विवादित कंटेंट की वजह से बैन हुई थी ये मूवीज
  • सोशल मीडिया पर सालों से देखी जा रही हैं ये फिल्में

Banned movies: फिल्में यूं तो मनोरंजन व समाज को खास संदेश देने के लिए बनाई जाती है। मगर कई बार कंटेंट को लेकर बवाल शुरू हो जाता है। यही वजह है कि इन्‍हें सिनेमाघरों पर रिलीज करने से पहले फिल्म सेंसर बोर्ड (Film censor board) के मापदंड में फिट बैठना बेहद जरूरी होता है। मगर बहुत सी मूवीज ऐसी हैं जो विवादित होने के चलते सेंसर बोर्ड की ओर से बैन कर दी गईं और इन्‍हें कभी रिलीज ही नहीं किया गया। मगर हैरानी की बात यह है कि ये फिल्में बैन होने के बावजूद आज भी YouTube पर मौजूद हैं और लोग इन्‍हें धड़ल्‍ले से देख रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही विवादित मूवीज के बारे में बताएंगे। 

अनफ्रीडम Unfreedom

दो लड़कियों के संबंधों पर आधारित यह फिल्म साल 2015 में रिलीज होने वाली थी। मगर अश्‍लील कंटेंट और दूसरे आपत्तिजनक सीन्‍स की वजह से सेंसर बोर्ड ने मूवी को बैन कर दिया। जिस वजह से ये कभी रिलीज नहीं हो पाई, लेकिन किसी ने मूवी को यूट्यूब पर डाल दिया। लोग आज भी वहां इसे देख रहे हैं। 

बैंडिट क्वीन (Bandit Queen) 

सच्‍ची घटना पर आधारित इस फिल्म की चर्चा आज भी पूरी दुनिया में है। बोल्ड सीन्स और  गाली-गलौज से भरे होने के चलते मूवी कभी सिनेमाघरों में नहीं आ पाई। मगर ये विवादित मूवी भी यूट्यूब पर मौजूद है, लोग इसे देख भी रहे हैं। 
 
फायर (Fire) 

होमोसेक्सुअल रिश्तों की कहानी को दर्शाने के लिए बनाई गई फिल्म फायर में कई चीजों को बोल्‍ड तरीके से दिखाया गया। शबाना आज़मी इसमें अभिनय कर रही थीं। इसके विवादित कंटेंट की वजह से इसका खूब विरोध किया गया था। ऐसे में इस पर बोर्ड ने बैन लगा दिया था और ये कभी रिलीज नहीं हो पाई। इसके बावजूद ये मूवी भी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर मौजूद है। 

पांच (Panch)

विवादित फिल्मों में से एक नाम पांच मूवी का भी है। इसके भी विवादित कंटेंट की वजह से सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज करने की परमीशन नहीं दी। इसमें कई फेरबदल भी किए गए, इसके बावजूद ये मानकों पर खरी नहीं उतरी और इसे बैन कर दिया गया। ये फिल्म भी रिलीज न होने के बावजूद ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म पर मौजूद है। 

कामसूत्र 3डी (Kamasutra 3D) 

अंतरंग दृश्यों से भरे होने की वजह से वजह से सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर बैन लगा दिया था। बोर्ड के मुताबिक इस मूवी का बच्‍चों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड सकता है। यही वजह है कि ये आज तक रिलीज नहीं हो पाई,  लेकिन इसे भी यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।