लाइव टीवी

Throwback: जब अनुष्का शर्मा ने बताई थी रणवीर सिंह को डेट नहीं करने की वजह, एक्टर के बारे में कही थी ये बात

Updated Feb 01, 2021 | 07:05 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम रणवीर सिंह के साथ जुड़ रहा था और इस दौरान उन्होंने यह साफ किया था कि वो उन्हें डेट नहीं कर रही हैं। साथ ही अनुष्का ने यह भी बताया था कि वो रणवीर को डेट क्यों नहीं करेंगी।

Loading ...
Anushka Sharma with Ranveer Singh
मुख्य बातें
  • जब अनुष्का शर्मा ने बताया था नहीं कर रही हैं रणवीर सिंह को डेट।
  • अनुष्का ने रणवीर सिंह को डेट ना करने की वजह का भी किया था खुलासा।
  • मालूम हो कि साल 2010 में रणवीर ने अनुष्का के अपोजिट बॉलीवुड डेब्यू किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी कर ली थी और हाल ही में वो एक बच्ची की मां भी बन गई हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्टर रणवीर सिंह ने भी साल 2018 में दीपिका पादुकोण से शादी कर ली थी। लेकिन एक समय था जब अनुष्का और रणवीर के अफेयर के चर्चे जोरों पर थे। 

अनुष्का ने रणवीर को कहा था- डर्टी बॉय

साल 2010 में रणवीर ने अनुष्का के अपोजिट फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें थीं। इस दौरान दोनों करण जौहर के चैट शो में पहुंचे जहां उन्होंने रिलेशनशिप में होने की खबरों का खंडन किया। इस दौरान अनुष्का ने बताया कि वो क्यों रणवीर को डेट नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने उनके बारे में बात करते हुए कहा, 'आप जानते हैं कि मैं रणवीर को डेट क्यों नहीं करूंगी, क्योंकि वो डर्टी बॉय हैं।' 

2011 में खत्म हुआ रिश्ता

खबरों की मानें तो साल 2011 में अनुष्का और रणवीर में आईफा अवॉर्ड्स के दौरान खटास आई। दरअसल यहां रणवीर ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्टेज परफॉर्मेंस दी, जो कि अनुष्का को पसंद नहीं आई। सोनाक्षी संग ज्यादा फ्रेंडली होने के चलते अनुष्का रणवीर पर भड़क गईं। इन अवॉर्ड्स के दौरान दोनों ने एक- दूसरे से बात तक नहीं की। 

'हमेशा खास रहेंगी अनुष्का'

मालूम हो कि बाद में एक इंटरव्यू में रणवीर ने अनुष्का के बारे में बात करते हुए उनकी जमकर तारीफ की थी। इतना ही नहीं, रणवीर ने उनके परिवार के साथ अपने अच्छे रिश्तों की बात करते हुए कहा था कि वो (अनु्ष्का) हमेशा उनके लिए खास रहेंगी। साथ ही रणवीर ने कहा था कि जब से वो अनुष्का को जानते हैं उसके बाद से वो काफी शांत हो गई हैं। 

जब साथ किया काम

फिल्मों की बात करें तो बैंड बाजा बारात के बाद दोनों ने फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल और दिल धड़कने दो में साथ काम किया। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में मां बनीं अनुष्का एक्टर के साथ- साथ प्रोड्यूसर भी हैं। हालांकि अभी एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। वहीं दूसरी तरफ रणवीर की बात करें तो वो फिल्म 83, सर्कस, जयेशभाई जोरदार और तख्त में नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।