लाइव टीवी

Bollywood Throwback: रातों रात इस फिल्म से Priyanka Chopra को Aishwarya Rai ने कर दिया था रिप्लेस

Updated Feb 18, 2021 | 09:07 IST

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी एक जाना माना नाम बन चुकी हैं लेकिन एक समय उन्‍हें रातोंरात ऐश्‍वर्या राय से र‍िप्‍लेस कर द‍िया था।

Loading ...
Priyanka Chopra and Aishwarya Rai
मुख्य बातें
  • प्रियंका बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी एक जाना माना नाम बन चुकी हैं
  • लेकिन एक समय उन्‍हें रातोंरात ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन से र‍िप्‍लेस कर द‍िया था
  • यह बात साल 2006 की है और उस फ‍िल्‍म का नाम था उमराव जान

हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी एक जाना माना नाम बन चुकी हैं लेकिन एक समय उन्‍हें रातोंरात ऐश्‍वर्या राय से र‍िप्‍लेस कर द‍िया था। प्रियंका चोपड़ा के ल‍िए यह बहुत बड़ा झटका था। उस समय उन्‍हें ऐसा लगा जैसे कोई सपना चकनाचूर हो गया हो। प्रियंका को ये बात पता चली तो उन्हें काफी दुख पहुंचा। 

यह बात साल 2006 की है जब प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री में नई थीं और बढ़िया स्क्रिप्ट की तलाश में भी थीं।  जेपी दत्ता जब 1981 में आई रेखा स्टारर 'उमराव जान' का रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रहे थे तो वह इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तलाश करते हुए प्रियंका चोपड़ा से मिले थे। यह तय हो गया था कि प्रियंका चोपड़ा ही उमराव जान होंगी। यह प्रियंका चोपड़ा जैसी एक न्यूकमर के तौर पर बड़ा ब्रेक साबित होने वाला था। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने रोल की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्‍होंने कथक सीखना शुरू कर दिया था और अपने किरदार के बारे में पढ़ना शुरू कर दिया था। वह बेहद खुश थीं कि वह रेखा के निभाए रोल को निभाने जा रही हैं। तभी उन्‍हें पता चला कि ऐश्वर्या राय बच्चन को उमराव जान बना दिया गया है। उस वक्त ऐश्वर्या राय इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम था और यही वजह रही होगी कि उन्‍हें उमराव जान बनाया गया। 

और फ‍िर प्रियंका ने किया ऐश्‍वर्या को र‍िप्‍लेस
उमराव जान जैसी फ‍िल्‍म जब प्रियंका के हाथ से निकली तो उनके ल‍िए इस दुख से निकलना आसान नहीं था। हालांकि उन्‍होंने अपनी मेहनत के बल पर नाम कमाया और बाद में प्रियंका चोपड़ा ने ऐश्वर्या राय बच्चन को रोहन सिप्पी की फिल्म 'पॉकेटमार' में रातोंरात रिप्लेस कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने कभी हार नहीं मानी और वो एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनती गईं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।