लाइव टीवी

बॉलीवुड की नई 'हिट मशीन' हैं टाइगर श्रॉफ, जानिए उनकी फ‍िल्‍मों का अब तक का बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन

Updated Mar 02, 2021 | 07:41 IST

Tiger Shroff Box office Collection: बॉलीवुड एक्‍टर टाइगर श्रॉफ ने बहुत कम समय में स‍िनेमा जगत में अपना अलग स्‍थान बना ल‍िया है। वह बॉलीवुड की नई 'हिट मशीन' बन गए।

Loading ...
Tiger shroff
मुख्य बातें
  • टाइगर श्रॉफ ने बहुत कम समय में स‍िनेमा जगत में अपना अलग स्‍थान बना ल‍िया है।
  • डांस और जबरदस्‍त एक्‍शन के बल पर उन्‍होंने दर्शकों के साथ साथ फ‍िल्‍ममेकर्स का भी दिल जीता है।
  • उनकी फ‍िल्‍मों ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जबरदस्‍त परचम लहराया है और यह केवल दावा मात्र नहीं है।

Tiger Shroff Box office Collection: बॉलीवुड एक्‍टर टाइगर श्रॉफ ने बहुत कम समय में स‍िनेमा जगत में अपना अलग स्‍थान बना ल‍िया है। अपने डांस और जबरदस्‍त एक्‍शन के बल पर उन्‍होंने दर्शकों के साथ साथ फ‍िल्‍ममेकर्स का भी दिल जीता है। वह बॉलीवुड की नई 'हिट मशीन' बन गए क्‍योंकि उनका फ‍िल्‍म में होना सफलता की गारंटी देता है।  उनकी फ‍िल्‍मों ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जबरदस्‍त परचम लहराया है और यह केवल दावा मात्र नहीं है। इस बात की गवाही कमाई के आंकड़े देते हैं।

टाइगर को पहली फिल्म के लिए अब तक चार अवार्ड से नवाजा जा चुका है। जिनमे आइफा का मेल डेब्यू अवार्ड भी शामिल है। टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत शब्बीर खान निर्देशित फिल्म हीरोपंती से की थी। टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड में लाने का श्रेय साजिद नाडियावाला को जाता हैं। उन्होंने  इंटरव्यू में कहा था कि, टाइगर पहला हीरो है जिसे मैं अपनी फिल्म में लांच कर रहा हूं। 

ऐसी रही कमाई 
साल 2014 में आई टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती ने पहले दिन 6.63 करोड़ की कमाई की थी जबकि इस फ‍िल्‍म की लाइफटाइम कमाई 53 करोड़ के करीब है। वहीं 2016 में आई फ‍िल्‍म बागी की कमाई 75 करोड़ के आसपास है। साल 2018 में आई फ‍िल्‍म बागी 2 की कमाई 165 करोड़ के आसपास रही थी। उनकी फ‍िल्‍म वॉर ब्‍लॉकबस्‍टर रही थी और इसकी कमाई 317 करोड़ से अधिक रही। वहीं आगी 3 ने 100 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की। 

इन फ‍िल्‍मों में आएंगे नजर 
टाइगर श्रॉफ आखिरी बार बागी 3 में नजर आए थे और जल्‍द ही वह कई फ‍िल्‍मों में नजर आएंगे। वह हीरोपंती के सीक्‍वेल में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह गणपत नाम की फ‍िल्‍म में काम करते दिखाई देंगे और 2022 के लिए रैंबो की तैयारी कर रहे हैं। गणपत में कृति सेनन संग उनकी जोड़ी बनेगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।