लाइव टीवी

Tiger shroff की मां ने Disha Patani को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, खूबसूरत सेल्फी भी शेयर की

ayesha shroff and disha patani
Updated Jun 13, 2020 | 13:16 IST

Ayesha Shroff shares selfie with Disha Patani: टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने बेटे की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

Loading ...
ayesha shroff and disha pataniayesha shroff and disha patani
दिशा पाटनी और आयशा श्रॉफ।
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना बर्थडे मना रही हैं
  • बर्थडे पर दिशा को टाइगर श्रॉफ की मां ने भी विश किया है
  • उन्होंने दिशा को बेहद खास तरीके से किया विश किया है

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी शनिवार को अपना 28वां बर्थडे मना रहीं हैं।  साल 2016 में एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म से डेब्यू करने वाली दिशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ।दोस्त, फैंस और तमाम फिल्मी हस्तियां उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं। दिशा की टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार से से खास नजदीकी है। दिशा को टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने भी बर्थडे विश किया है। उन्होंने बेहद खास तरीके से किया विश किया और साथ ही सेल्फी भी शेयर की। 

आयशा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की। तस्वीर में आयशा और दिशा मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा, 'हैपीएस्ट बर्थ डे दीशू।' वहीं, टाइगर श्रॉफ ने भी कथित गर्लफ्रेंड दिशा को खास अंदाज में बर्थड विश किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर जिसमें दिशा डांस करते और फनी चेहरे बनाते हुए दिख रही हैं। वीडियो के शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा, '3 वॉफल्स और 3 पैन केक के बाद... हैपी बर्थडे रॉकस्टार दिशा पाटनी।' 

दिशा पाटनी श्रॉफ परिवार के साथ काफी घुलमिल गई हैं। उन्हें कई बार टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ भी देखा गया है। इसके अलावा दिशा की टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ के साथ भी अच्छी बनती है। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा आखिरी बार आदित्य रॉय कपूर के साथ 'मलंग' फिल्म में नजर आई थीं। वह अब 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आएंगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।