लाइव टीवी

Saloni Gaur Video: 'नजमा आपी' सलोनी गौड़ ने उड़ाया चीन का मजाक, टिक टॉक ने डिलीट किया Video

Saloni Gaur
Updated May 30, 2020 | 20:57 IST

Nazma Appi Video: सोशल मीडिया पर पॉपुलर कॉमेडियन सलोनी गौड़ का एक वीडियो टिक टॉक ने हटा दिया है। इस वीडियो में सलोनी कोरोना वायरस, भारत-चीन सीमा विवाद पर चीन का मजाक बना रहीं थीं।

Loading ...
Saloni GaurSaloni Gaur
Saloni Gaur, Nazma Appi
मुख्य बातें
  • सलोनी गौड़ उर्फ नजमा आपी का वीडियो टिक टॉक ने डिलीट कर दिया है।
  • सलोनी ने चीन, कोरोना वायरस पर चुटकी ली थी।
  • सलोनी ने भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद पर भी टांग खिंचाई की थी।

मुंबई. सोशल मीडिया पर पॉपुलर कॉमेडियन नजमा आपी यानी सनोली गौड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। अब सलोनी गौड़ का एक वीडियो टिक टॉक ने हटा दिया है। उन्होंने चीन पर फनी कमेंट किया था। 

सलोनी गौड़ ने टिक टॉक पर एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें सलोनी चीन का मजाक उड़ा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद पर भी चुटकी ली थी। इसके अलावा कोरोना पर भी फनी कमेंट किया था। 

चाइनीज ऐप टिक टॉक ने सलोनी का ये वीडियो डिलीट कर दिया है। इसके बाद वह काफी नराजा हो गईं। सलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा-'टिक टॉक ने मेरा चीन वाला वीडियो हटा दिया है। जैसा देश, वैसा ऐप। कुछ बोलने की फ्रीडम ही नहीं है।' 

ट्विटर पर पोस्ट किया वीडियो 
सलोनी ने टिक टॉक द्वारा डिलीट किया वीडियो इसके बाद अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट किया। इसमें सलोनी कह रही हैं- चीन चाहता क्या है। सस्ता फोन और टिक टॉक को भेजकर हमारे यूथ को बदनाम कर रहा है।' 

नजमा आपी वीडियो में आगे कहती हैं- 'कोरोना भेजकर पूरे देश को बंद कर दिया है। अब जब धीरे-धीरे सब सही हो रहा था तो इन्हें हमारी जमीन चाहिए। ये तो हो नहीं रहा कि वैक्सीन बना लें। बॉर्डर में उलझ रहे हैं।'

सोनिया गांधी का बनाया था मजाक 
सलोनी गौड़ ने इससे पहले एक वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का मजाक बनाया था। इस वीडियो पर काफी ज्यादा विवाद भी हुआ था। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं।    

आपको बता दें कि टिक टॉक चाइनीज कंपनी बाइटडांस का ऐप है। इस वीडियो प्लेटफॉर्म में यदि कोई भी चीन के खिलाफ विवादित कमेंट करता है तो टिक टॉक वो वीडियो डिलीट कर देता है। पिछले दिनों गूगल प्ले स्टोर पर टिक टॉक की रेटिंग काफी घटी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।