लाइव टीवी

Tik Tok Videos से गदर मचा रहा Tiger Shroff का हमशक्ल, फिटनेस में भी करता है कॉपी

Updated Nov 03, 2019 | 13:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tik Tok Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ जल्द बागी-3 के लिए पसीना बहाएंगे। वैसे इसी बीच टाइगर श्रॉफ अपने हमशक्ल को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। टाइगर का ये लुक अलाइक एक टिकटॉक स्टार है।

Loading ...
टाइगर श्रॉफ का हमशक्ल।
मुख्य बातें
  • टाइगर श्रॉफ अपने हमशक्ल को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
  • टाइगर श्रॉफ की तरह दिखने वाले इस टिक टॉक स्टार का नाम रियाज मोहम्मद उमर है।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म ना सिर्फ साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है बल्कि अब तक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब खबर है कि टाइगर श्रॉफ जल्द अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ अब बागी-3 के लिए पसीना बहाएंगे। वैसे इसी बीच टाइगर श्रॉफ अपने हमशक्ल को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हां, टिक टॉक पर टाइगर श्रॉफ का लुक अलाइक खूब छाया हुआ है। खास बात तो ये है कि फैन्स इसे टिक टॉक का टाइगर श्रॉफ बुलाते हैं। 
टाइगर श्रॉफ की तरह दिखने वाले इस टिक टॉक स्टार का नाम रियाज मोहम्मद उमर है। रियाज के वीडियोज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। टिक टॉक के टाइगर श्रॉफ के नाम से फेमस रियाज रातों रात सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। रियाज बॉलीवुड एक्टर टाइगर के स्टाइल और फिटनेस को इतना बखूबी कॉपी करते हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें टाइगर का हमशक्ल बता रहे हैं।  


सोशल मीडिया यूजर्स टिक टॉक स्टार रियाज के वीडियो की खूब तारीफ करते हैं। यूजर्स उन्हें टाइगर का लुक अलाइक तो कुछ उनको कार्बन कॉपी कहते हैं। यही वजह है कि रियाज भी टाइगर के फेमस गानों और डायलॉग्स पर उन्हीं की तरह एक्शन सीन कॉपी करते नजर आते हैं।  

टॉक स्टार रियाज मोहम्मद उमर अपने वीडियोज को लेकर खूब एक्टिव हैं। अब तक वो लगभग 100 टिकटॉक वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर चुके हैं। उनके ज्यादाकर वीडियो टाइगर श्रॉफ से इंस्पायर हैं। अपने एंटरटेनिंग वीडियोज के कारण टिकटॉक स्टार बने रियाज के हजारों में फॉलोअर्स भी हैं।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।