लाइव टीवी

21 फरवरी की 5 बॉलीवुड खबरें: दोबारा मां बनीं करीना, राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म के नए गाने का टीजर

Today Top Big Bollywood News 21 February 2021
Updated Feb 21, 2021 | 21:47 IST

21 February Top Bollywood News: हिंदी फिल्म जगत के सेलेब्स और फिल्मों से जुड़ी आज 20 फरवरी को कई खबरें सामने आई हैं। एक नजर मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरों पर।

Loading ...
Today Top Big Bollywood News 21 February 2021Today Top Big Bollywood News 21 February 2021
आज 21 फरवरी की बड़ी बॉलीवुड खबरें
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म
  • जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म का नया गाना
  • वरुण धवन और कृति सेनन की नई फिल्म भेड़िया का टीजर

मुंबई: फिल्म जगत में हर दिन किसी ना किसी फिल्म या फिल्म सेलेब्स से जुड़ी खबर सामने आती रहती हैं। कभी सितारे अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी निजी जिंदगी के लिए लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। आज यानी 21 फरवरी को रविवार के दिन भी बहुत सारी खबरें सामने आईं, और इनमें से कुछ हम आपके लिए यहां लेकर आए हैं। आइए एक नजर डालते हैं आज रविवार की 5 बड़ी बॉलीवुड खबरों पर।

1. करीना कपूर खान ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म:
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। तैमूर के बाद करीना ने एक और बेटे को जन्म दिया है और दूसरी बार मां बनी हैं। रविवार को आई इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बधाईयों का सिलसिला जारी है।

2. जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म का नया गाना:
रूही नाम से स्त्री फिल्म के निर्माता अगली फिल्म ला रहे हैं और यह भी कॉमेडी हॉरर फिल्म होगी। फिल्म में राजकुमार राव, वरुण शर्मा के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के गाने का नया टीजर रिलीज हुआ है, जिसकी झलक आप यहां देख सकते हैं।

3. वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया का टीजर और रिलीज डेट:
वरुण धवन और कृति सेनन आने वाले समय में एक कॉमेडी हॉरर फिल्म का हिस्सा बनेंगे। इस फिल्म का नाम 'भेड़िया' है जो कि अप्रैल 2022 में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म भी सत्री और रूही के बाद उन्हीं निर्माताओं के हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा होगी।

4. ऑस्कर में पहुंची बिट्टू शॉर्ट फिल्म: 
93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में दुनियाभर की 174 फिल्मों में से चुनी गई 10 एंट्री में निर्देशक करिश्मा देव दुबे की 'बिट्टू' भी जगह बनाने में सफल रही है। सीमित संसाधनों के साथ  कम समय में अपनी बात कहने की यह कला यानी शॉर्ट फिल्म इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रही है। कई बड़े फिल्मकार शॉर्ट फिल्में बनाने में रुचि ले रहे हैं। इतना ही नहीं,विद्या बालन व मनोज बाजपेयी जैसे चर्चित कलाकार भी इनका हिस्सा बनने में रुचि रखते हैं।

5. ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया 8 साल की बेटी का क्यूट वीडियो:

लिखने और सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करने को लेकर खासी सक्रिय रहने वाली ट्विंकल खन्ना अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अपनी 8 साल की बेटी नितारा का एक क्यूट वीडियो पूर्व एक्ट्रेस की ओर से शेयर किया गया है, जिसमें उनकी बेटी डॉगी को नहलाती नजर आ रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।