लाइव टीवी

22 फरवरी की बॉलीवुड खबरें: घर में हुआ रुबीना दिलैक के ग्रेंड वेलकम, रोहन मेहरा-कांची सिंह का ब्रेकअप

Updated Feb 23, 2021 | 02:26 IST

22 February Top Bollywood News: हिंदी फिल्म जगत के सेलेब्स और फिल्मों से जुड़ी आज 22 फरवरी को कई खबरें सामने आई हैं। एक नजर मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरों पर।

Loading ...
News Wrap
मुख्य बातें
  • बिग बॉस जीतने के बाद रुबीना दिलैक अपने घर वापस लौट आई हैं।
  • कपिल शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • रोहन मेहरा और कांची सिंह का ब्रेकअप हो गया है।

मुंबई. बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के लिए सोमवार का दिन भी बिग बॉस 14 के फिनाले के नाम रहा। खिताब जीतने के बाद रुबीना दिलैक का घर पर जोर-शोर से स्वागत हुआ। वहीं, कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ की डेब्यू फिल्म टाइम टू डांस की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। 

बिग बॉस 14 का खिताब जीतने के बाद रुबीना दिलैक अपने घर वापस लौट आई हैं। रुबीना के पति अभिनव ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। फोटो में रुबीना के हाथ में बिग बॉस की ट्रॉफी हैं। अभिनव ने फोटो के साथ लिखा-'माय बॉस लेडी'

रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रुबीना कह रहीं हैं कि उनके पास इस प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्स कहने के लिए शब्द नहीं हैं। इसके साथ ही उनके हाथ में बिग बॉस 14 की ट्रॉफी भी है।

17 सिंतबर को रिलीज होगी अनेक 
आयुष्मान खुराना द्वारा अभिनीत अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म 'अनेक' 17 सितंबर, 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल देश के उत्तर पूर्व क्षेत्र में चल रही है।

सूत्र के मुताबिक ’अनेक’ डायरेक्टर अनुभव की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म को बनारस मीडिया वर्क्स व टी-सीरीज के तहत भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

व्हील चेयर में नजर आए कपिल शर्मा
कपिल शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कपिल शर्मा ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट और ब्लैक पेंट्स में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह व्हील चेयर पर बैठे हुए हैं। 

कपिल शर्मा वीडियो में फोटोग्राफर्स पर भड़कते हुए भी नजर आ रहे हैं। वह अपने स्टाफ से उन्हें आगे से हटाने के लिए कह रहे हैं। इसके बाद वह फोटोग्राफर्स को गाली देते हुए आगे बढ़ जाते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रोहन मेहरा और कांची सिंह का ब्रेकअप
Spotboye की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी के पॉपुलर कपल रोहन मेहरा और कांची सिंह का ब्रेकअप हो गया है। सूत्रों के मुताबिक रोहन और कांची के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 

रोहन मेहरा और कांची सिंह ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है। कांची सिंह ने कहा कि 'मेरे मन में किसी के लिए भी बुरी भावना नहीं है।

अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म दसवीं
अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म दसवीं की घोषणा हो गई है। अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा यामी गौतम और निमरत कौर हैं। ये एक सोशल कॉमेडी फिल्म होगी। 

फिल्म दसवीं की कहानी दबंग कम पढ़े लिखे बंदी नेता की है। नेता को जेल होती है। जेल में नेता को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है। वह अपनी काबिलियत के दम पर जेल से दसवीं पास करता है। पूरी खबर यहां पढ़ें

रूही का पहला गाना-पनघट डगर रिलीज
जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा स्टारर रूही का पहला गाना पनघट रिलीज हो रही है।  गाने में जान्हवी कपूर दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं, साथ ही दूसरी तरफ उनका डरावना अवतार भी है।

राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म रूही-अफ्जा की चर्चा काफी समय से है। फिल्म रूही 11 मार्च 2021 को रिलीज हो रही है। इसका ट्रेलर भी जारी हो चुका है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।