लाइव टीवी

Top Bollywood News: इश्क की गहराइयों में डूबे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण तो इस मामले में नंबर वन बनीं आलिया भट्ट 

Updated Feb 12, 2022 | 00:11 IST

Top Bollywood News Today, 11 February 2022: रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुड जगत से कई खबरें सामने आईं। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और रवीना टंडन समेत आज कई बॉलीवुड सेलेब्स सुर्खियों में बने रहे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बॉलीवुड जगत की खबरें
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह ने साझा की अपनी और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक पिक।
  • आलिया भट्ट बनीं बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट फेमस फीमेल एक्ट्रेस। 
  • नहीं रहे बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन के पिता रवि टंडन।

Trending Bollywood News Today, 11 February 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री से रोजाना की तरह आज भी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। बॉलीवुड जगत से सामने आईं कुछ खबरों ने माहौल को गमगीन बना दिया तो वहीं कुछ ऐसी भी खबरें आईं जिन्होंने लोगों को जमकर एंटरटेन किया। बात करें अगर बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन की तो आज उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। ऐसा इसीलिए क्योंकि रवीना टंडन के पिता रवि टंडन अब इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं आलिया भट्ट के फैंस आज बहुत खुश हैं क्योंकि जनवरी 2022 के लिए औरमैक्स द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार वह‌ सबसे पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं। यहां देखें बॉलीवुड जगत से सामने आईं आज की बड़ी खबरें।

नहीं रहे फिल्म निर्देशक रवि टंडन

बॉलीवुड जगत के जाने-माने फिल्म निर्देशक रवि टंडन 87 साल की उम्र में आज दुनिया को अलविदा कह गए। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जाने से लोग पहले से ही दुखी थे अब इस खबर ने लोगों को और निराश कर दिया है। फिल्म निर्देशक होने के साथ रवि टंडन बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन के पिता भी थे। अदाकारा ने अपने पिता के निधन पर अपने सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें साझा कीं और उनके लिए इमोशनल नोट भी लिखा जिसे पढ़कर लोगों की आंखें नम हो गईं।

Also Read: Prithviraj Movie: अपने सामने मूंछों पर ताव देने वाले को चीर देते थे काका कान्हा, इस वजह से आंखों पर बांध कर रखते थे पट्टी

नंबर वन बनीं आलिया भट्ट 

हाल ही में औरमैक्स मीडिया ने जनवरी 2022 टॉप 10 फेमस फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार गंगूबाई काठियावाड़ी फेम आलिया भट्ट कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी कई अदाकाराओं को पछाड़कर नंबर वन बन चुकी हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम टॉप पर है। आलिया भट्ट के बाद दूसरी पोजीशन पर कैटरीना कैफ और तीसरी पोजीशन पर दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका पादुकोण के बाद कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, कियारा आडवाणी, करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी और सारा अली खान हैं। 

आलिया भट्ट ने किया बड़ा खुलासा

इसके साथ बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट एक और कारण की वजह से आज सुर्खियों में रहीं। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस दौरान अदाकारा अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया जिसकी वजह से आज वह चर्चा में रहीं। पिछले कई दिनों से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रमोशन के दौरान अदाकारा ने यह बताया कि वह पहले ही दिमाग में रणबीर कपूर से शादी कर चुकी हैं। इस बयान को लेकर आलिया भट्ट आज दिन भर सुर्खियों में रहीं। 

Also Read: Prithviraj Release: इस दिन रिलीज होगी 'पृथ्वीराज', अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के लुक ने जीता फैंस का दिल

इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म

यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म शमशेरा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा इस वर्ष 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म से रणबीर कपूर का पहला लुक सामने आया था। 

रणवीर सिंह ने साझा कि दीपिका पादुकोण संग रोमांटिक पिक

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी और दीपिका पादुकोण की एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण समुद्र के किनारे एक दूसरे को लिप किस कर रहे हैं। जैसे ही रणवीर सिंह ने यह तस्वीर साझा की वैसे ही लोग जमकर रिएक्ट करने लगे। यह तस्वीर साझा करने के साथ और रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की तारीफ भी की। फिल्म गहराइयां में बेहतरीन अभिनय करने के लिए रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।