लाइव टीवी

जेल से छूटने के बाद पहली बार साथ नजर आए Shilpa Shetty-Raj Kundra, Virat-Anushka के पड़ोसी बनेंगे Vicky-Katrina

Updated Nov 09, 2021 | 22:35 IST

Top Bollywood News, 09 November 2021: सिनेमा जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं हैं। विक्की कोशल से लेकर कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, पूनम पांडे, नेहा धूपिया तक आज यह बॉलीवुड सितारे सुर्खियों में छाए रहे। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बॉलीवुड जगत की खबरें
मुख्य बातें
  • विराट-अनुष्का के पड़ोसी बनने वाले हैं विक्की कोशल और कटरीना कैफ। 
  • दीपिका पादुकोण ने ओम शांति ओम के 14 साल पूरे होने पर शेयर किया वीडियो। 
  • पूनम पांडे ने पति के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत। 

Bollywood Trending News, 09 November 2021: पिछले कुछ दिनों से विक्की कोशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी शादी की खबरों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि, दोनों बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने दीपावली के शुभ अवसर पर रोका कर लिया है। कहा जा रहा है कि, दोनों का रोका सेरेमनी डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) के घर पर आयोजिक करवाया गया था। अब यह कहा जा रहा है कि, विक्की कोशल और कटरीना कैफ विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुषका शर्मा (Anushka Shamra) के पड़ोसी बनने वाले हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि, इस कपल ने हाल ही में एक आलीशान अपार्टमेंट (Vicky Kaushal and Katrina Kaif new apartment) किराए पर लिया है। यह अपार्टमेंट जिस बिल्डिंग में है उस बिल्डिंग में विराट और अनुषका का घर भी है। विक्की कोशल और कटरीना कैफ इस अपार्टमेंट के लिए हर महीने 8 लाख रुपए किराया देंगे। 

अस्पताल में भर्ती हुईं पूनम पांडे 

रविवार को पूनम पांडे (Poonam Pandey) के पति गिरफ्तार हो गए। दरअसल, पूनम पांडे ने अपने पति के ऊपर मारपीट करने का इल्जाम लगाया था और शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद, मुंबई पुलिस ने पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले भी पूनम पांडे ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पिछले साल सितंबर के महीने में दोनों ने सात फेरे लिए थे। जिसके 12 दिन बाद ही पूनम पांडे ने अपने पति के ऊपर छेड़छाड़ करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। 

जमानत के बाद पहली बार साथ नजर आए शिल्पा-राज 

बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) फिलहाल जमानत पर हैं। उन्हें पोर्नोग्राफी मामले के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। हाल ही, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने पति राज के साथ हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज में स्थित शक्तिपीठ चांमुंडा नंदीकेश्वर धाम मंदिर के दर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। दोनों ने अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई। 

ओम शांति ओम फिल्म के हुए 14 साल पूरे 

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ओम शांति ओम (Om Shanti Om) को आज 14 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो ओम शांति ओम फिल्म के गाने 'तेरी नजरों ने' पर है जिसमें दीपिका पादुकोण नाचते हुए नजर आ रही हैं। 

वायरल हुआ नेहा धूपिया का वीडियो 

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने बेटे के साथ खेलती हुई नजर आ रहीं हैं। 03 अक्टूबर को नेहा धूपिया ने एक बेटे को जन्म दिया था। वह दो बच्चों की मां हैं। नेहा धूपीया ने इस वीडियो में अपने बेटे की शक्ल को छिपा दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।