लाइव टीवी

Top Bollywood News: आर्यन खान से मिलने के लिए अरबाज मर्चेंट उठाएंगे लीगल कदम तो अनुष्का शर्मा बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी

Updated Jan 06, 2022 | 21:26 IST

Top Bollywood News Today, 06 January 2022: बड़े पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। अरबाज मर्चेंट, आर्यन खान, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान और बॉबी डार्लिंग समेत आज कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सुर्खियों में छाए रहे। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बॉलीवुड जगत की खबरें
मुख्य बातें
  • अरबाज मर्चेंट अपने दोस्त आर्यन खान से मिलने के लिए लेंगे कोर्ट का सहारा।
  • सोशल मीडिया पर आज करीना कपूर खान जमकर हुईं ट्रोल।
  • बड़े पर्दे पर जल्द वापसी करेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा।

Top And Trending Bollywood News, 06 January 2022: बॉलीवुड जगत से आए दिन कई खबरें सामने आती रहती हैं जो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। आज बॉलीवुड जगत से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। अरबाज खान, करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, बॉबी डार्लिंग और सुहाना खान आज दिन भर सुर्खियों में बने रहे। 

आर्यन खान से मिलने के लिए अरबाज मर्चेंट लेंगे कोर्ट का सहारा

हाल ही में यह खबर आई है कि अरबाज मर्चेंट अपने दोस्त आर्यन खान से मिलने के लिए बहुत बेचैन हैं। ई टाइम्स से बात करते हुए अरबाज मर्चेंट के पिता असलम मर्चेंट ने बताया कि अरबाज आर्यन से मिलना चाहते हैं। आर्यन खान से मिलने के लिए अरबाज कोर्ट में अर्जी पेश करेंगे और यह दरख्वास्त करेंगे कि उसे आर्यन खान से मिलने दिया जाए। दरअसल, जब इन दोनों को मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में जमानत मिली थी तब जमानत अर्जी में यह शर्त शामिल किया गया था कि आरोपी जमानत के बाद एक दूसरे से नहीं मिलेंगे। 

Also Read: Heropanti 2 से लेकर Gadar 2 तक, साल 2022 में इन 5 फिल्मों के सीक्वल सिनेमाघरों में मचाएंगे धमाल

जमकर ट्रोल हुईं करीना कपूर खान

दर्शकों को करीना कपूर खान का फैशन सेंस बहुत पसंद आता है। लेकिन आज करीना कपूर खान का फैशन सेंस उन पर भारी पड़ गया। दरअसल हाल ही में करीना कपूर खान को ओवरसाइज Balenciaga टी शर्ट में देखा गया था जिसकी कीमत 33 हजार रुपए है। इस ओवर साइज टी-शर्ट पहनने की वजह से लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि अदाकारा शर्ट के नीचे पेंट पहनना भूल गई हैं। 

Also Read: लग्जरियस कार छोड़ ऑटो की सवारी करती नजर आईं सुष्मिता सेन, सामने आईं तस्वीरें तो लोगों ने उड़ाया मजाक

बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी अनुष्का शर्मा 

हाल ही में यह खबर आई है कि अनुष्का शर्मा जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। अनुष्का शर्मा महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी। हाल ही में झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस का ऐलान हुआ है जिसमें अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म का टीजर भी शेयर किया है। 

बॉबी डार्लिंग ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में किया साझा

बॉबी डार्लिंग आज कल लाइमलाइट से दूर हैं। एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी डार्लिंग ने बताया कि वह अब गे या ट्रांसजेंडर नहीं बल्कि एक महिला हैं। बॉबी ने बताया कि उन्होंने सर्जरी करवाई थी और अब उनका शरीर महिला के जैसा है। उन्होंने कहा कि अब वह गे का रोल प्ले नहीं करेंगी बल्कि अब वह महिला का रोल अदा करना चाहती हैं। 

सुहाना खान की तस्वीर ने मचाया तहलका

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। हाल ही में सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सुहाना खान की यह तस्वीर सोशल मीडिया यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुहाना खान एनिमल प्रिंटेड ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।