लाइव टीवी

Top Bollywood News: तापसी पन्नू की फिल्म लूप लपेटा का ट्रेलर रिलीज तो अर्चना गौतम को मिला यूपी चुनाव में टिकट 

Updated Jan 13, 2022 | 21:20 IST

Top Bollywood News Today, 13 January 2022: बॉलीवुड जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। शिल्पा शेट्टी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, तापसी पन्नू, अजय देवगन और सुष्मिता सेन समेत कई बॉलीवुड सितारे आज चर्चा में रहे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बॉलीवुड जगत की खबरें
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर छाया शिल्पा शेट्टी की बेटी का वीडियो।
  • अदाकारा अर्चना गौतम को मिला यूपी चुनाव में टिकट।
  • रिलीज हुआ तापसी पन्नू की फिल्म लूट लपेटा का ट्रेलर।

Bollywood Entertainment News Of The Day, 13 January 2022: बॉलीवुड जगत के कई नामी सितारे आज लाइमलाइट में रहे। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आज कई खबरों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। शिल्पा शेट्टी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सुष्मिता सेन, तापसी पन्नू, अर्चना गौतम और अजय देवगन समेत कई बॉलीवुड सितारे सुर्खियों में रहे।

सोशल मीडिया पर छाया शिल्पा शेट्टी की बेटी का वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी का एक वीडियो साझा किया है जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घायल चिड़िया के लिए शिल्पा शेट्टी के बेटी समीशा गायत्री मंत्र पढ़ रही है और प्रार्थना कर रही है। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी के बेटी का यह वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है।

Also Read: बॉयफ्रेंड की दुल्‍हनियां बनने को तैयार मौनी रॉय! जानें कब और कहां सात फेरे लेगी एक्ट्रेस

यूपी चुनाव में अर्चना गौतम को मिला टिकट

जानी-मानी बॉलीवुड अदाकारा अर्चना गौतम अब राजनीति में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली हैं। हाल ही में यह खबर आई है कि बॉलीवुड अदाकारा अर्चना गौतम को कांग्रेस पार्टी ने मेरठ के हस्तिनापुर से विधानसभा सीट का टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने अर्चना को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई है। 

Also Read: बिना ब्रा पहने मलाइका अरोड़ा ने दिखाईं कातिल अदाएं, हॉट अंदाज देख फैंस को आ गया पसीना

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए रणवीर सिंह

जानी-मानी अदाकारा दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर रणवीर सिंह ने अजीब कमेंट किया। इस कमेंट की वजह से रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने जो तस्वीर शेयर की थी उसमें उनके बाल बिखरे हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए रणवीर ने कहा कि वह उनकी जुल्फों में खो जाना चाहते हैं। रणवीर सिंह को ट्रोल करते हुए एक फैन ने कह दिया कि 'क्यों भाई डैंड्रफ हो क्या'। 

अजय देवगन ने किया कठिन अनुष्ठान का पालन

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन सबरीमाला मंदिर स्वामी अयप्पा के दर्शन करने गए थे। सबरीमाला मंदिर दर्शन करने से पहले अजय देवगन ने कठिन अनुष्ठान का पालन किया। ई टाइम्स की खबर के अनुसार, इस मंदिर के दर्शन करने से पहले अजय देवगन तकरीबन 11 दिनों तक जमीन पर सोए थे। इतना ही नहीं वह काले कपड़े पहनकर दिन में दो बार अयप्पा स्वामी की पूजा करते थे और बिना लहसुन और प्याज का खाना खाया करते थे। इस दौरान वह जहां भी जाया करते थे हमेशा नंगे पैर जाते थे और परफ्यूम का इस्तेमाल भी नहीं करते थे। उन्होंने 1 महीने तक अपना बाल और नाखून भी नहीं काटा था।

रिलीज हुआ तापसी पन्नू की फिल्म लूप लपेटा का ट्रेलर

तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन स्टारर फिल्म लूप लपेटा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 35 सेकंड का यह ट्रेलर रोमांच से भरपूर है। तापसी पन्नू की इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यह फिल्म 4 फरवरी 2022 के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

सुष्मिता सेन के परिवार में जुड़ा नया सदस्य

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा सुष्मिता सेन ने तीसरा बच्चा गोद लिया है। दो बेटियों को गोद लेने के बाद अब सुष्मिता सेन ने एक लड़के को गोद लिया है। हाल ही में सुष्मिता सेन के गोद लिए हुए बेटे की तस्वीर सामने आई है। अपनी दो बेटियों के साथ सुष्मिता सेन अपने तीसरे बच्चे के साथ हाल ही में स्पाॅट की गईं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।