लाइव टीवी

Top Bollywood News: मीनाक्षी शेषाद्री का कायापलट देख दंग रह गए लोग, देखें आज की टॉप बॉलीवुड खबरें 

Updated Feb 21, 2022 | 22:51 IST

Top Bollywood News Today, 21 February 2022: रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक से बढ़कर एक खबरें सामने आईं जो लोगों के लिए मनोरंजन का विषय बन गईं। आज मीनाक्षी शेषाद्री, ऋतिक रोशन, सबा आजाद, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर समेत कई बॉलीवुड सितारे सुर्खियों में रहे।

Loading ...
Top Bollywood News Today 21 February 2022
मुख्य बातें
  • मीनाक्षी शेषाद्री का नया लुक देख दंग रह गए लोग।
  • ऋतिक रोशन के परिवार के साथ सबा आजाद ने किया लंच।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए रणवीर को मिला दादासाहेब फालके अवॉर्ड

Trending Bollywood News Today, 21 February 2022: बिजी शेड्यूल की वजह से लोग ठीक से खबरें नहीं पढ़ पाते हैं। अगर आप भी घर के काम या फिर ऑफिस के काम की वजह से खबरों से दूर रहते हैं तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आज बॉलीवुड जगत से कौन सी बड़ी खबरें सामने आईं तो हम आपके लिए बॉलीवुड रैप लेकर आए हैं जिनमें आज की बड़ी बॉलीवुड खबरें शामिल हैं। एक लेख में ही आप आज की टॉप बॉलीवुड खबरों के बारे में यहां पढ़ सकते हैं। आपको बता दें आज फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, ऋतिक रोशन, सबा आजाद, रणवीर सिंह और मीनाक्षी शेषाद्री समेत कई बॉलीवुड सितारे सुर्खियों में रहे। यहां देखें आज की बड़ी बॉलीवुड खबरें।

सोशल मीडिया पर मीनाक्षी शेषाद्री के लुक ने मचाया तहलका

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने टि्वटर हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा की जो देखते ही देखते आग की तरह फैल गई। एक्ट्रेस द्वारा साझा की गई तस्वीर में उनका कायापलट देखा जा सकता है। यह तस्वीर साझा करने के साथ अदाकारा ने बताया कि उन्होंने अपना लुक पूरा बदल लिया है। अदाकारा का बदला हुआ लुक देखकर लोग हैरान हो गए। अदाकारा के इस लुक में उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। लोगों ने रिएक्ट करते हुए कहा कि वह इस लुक में भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। मीनाक्षी शेषाद्री के फैंस ने इस लुक के लिए उनकी खूब तारीफ की।

Also Read: Aruna Irani का शादी के 32 साल बाद बड़ा खुलासा, बोलीं- पति कुक्कू कोहली की पहली शादी से थी अंजान

शादी के बाद फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर ने दिया पब्लिक अपीयरेंस  

बॉलीवुड कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर हाल ही में पति-पत्नी बने हैं। इन दोनों ने एक इंटिमेट वेडिंग के दौरान अपने रिश्ते को नया नाम दिया था। कपल की शादी में बॉलीवुड जगत के जाने-माने कई सितारे शामिल हुए थे। शादी के बाद फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर ने पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दिया। इन दोनों को कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट्स में देखा गया। पब्लिक अपीयरेंस देने के बाद इन दोनों बॉलीवुड सितारों ने शटरबग्स को मिठाइयां भी बांटी।

रोशन परिवार में सबा आजाद ने बनाई अपनी जगह

पिछले कई दिनों से ऋतिक रोशन और सबा आजाद सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन और सबा आजाद को एक साथ देखा गया था। जिसके बाद लोग यह कयास लगाने लगे कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन ऋतिक रोशन और सबा आजाद की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इन्हीं खबरों के बीच एक ऐसी फोटो सामने आई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ऋतिक रोशन के चाचा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर साझा की और यह बताया कि सबा आजाद रोशन परिवार के साथ संडे के दिन लंच कर रही थीं। इस तस्वीर पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने भी कमेंट किया है।

Also Read: ओटीटी पर एक बार फिर छाएगा मनोज बाजपेई का जादू, इस दिन से शुरू होगी द फैमिली मैन 3 की शूटिंग 

अनिल अंबानी के बेटे अनमोल ने लिए सात फेरे

जाने-माने बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। जय अनमोल ने अपनी गर्लफ्रेंड कृषा शाह के साथ सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन दोनों की शादी में बच्चन परिवार भी मौजूद था। इस खास मौके के दौरान जया बच्चन, श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा को देखा गया। अपने लुक के लिए नव्या नवेली नंदा सुर्खियां बटोर रही हैं। 

Also Read: Dadasaheb Phalke Awards: रणवीर बने बेस्ट एक्टर, तो 'पुष्पा' बनी फिल्म ऑफ द इयर, यहां देखें पूरी लिस्ट

रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर

रविवार को दादा साहब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022 आयोजित किए गए थे। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा: द राइज को ऑफ द ईयर अवाॅर्ड के लिए चुना गया। वहीं, रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप यह जान सकते हैं कि किन-किन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को कौन से अवाॅर्ड दिए गए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।