लाइव टीवी

Bollywood Trending News: जलवायु परिवर्तन पर Dia Mirza के सुझाव, शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे Vicky-Katrina

Updated Nov 11, 2021 | 21:17 IST

Bollywood Trending News Today: बॉलीवुड जगत की बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए एक नजर यहां डालें। आज दिया मिर्जा से लेकर विक्की कौशल, कटरीना कैफ, राजकुमार राव, पत्रलेखा, जानह्वी कपूर और शिल्पा शेट्टी समेत यह सितारे सुर्खियों में छाए रहे। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes of India
बॉलीवुड जगत की खबरें
मुख्य बातें
  • टाइम्स ऑफ समिट 2021 के दौरान जलवायु परिवर्तन पर बोलीं दीया मिर्जा। 
  • शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे विक्की कौशल और कटरीना कैफ।
  • शादी वाले दिन अपनी पत्नी पत्रलेखा को बेशकीमती तोहफा देंगे राजकुमार। 

Bollywood Trending News Today, 11 November 2021: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा दिया मिर्जा (Dia Mirza) आज टाइम नाउ समिट 2021 में पहुंची जहां उन्होंने जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर विषय पर अपनी राय रखी। टाइम्स नाउ की कंसल्टिंग एडिटर (Politics) पद्मजा जोशी से बात करते हुए दीया मिर्जा ने बताया कि देश को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए लोकल को प्रमोट करना जरूरी है। इसके साथ पर्यावरण में आ रहे बदलाव कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को बढ़ावा दे रहे हैं। दीया मिर्जा ने कहा कि इस युग में हमें ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने सबके साथ यह जानकारी भी साझा की कि एक जोड़ी जींस बनाने के लिए करीब 2000 लीटर पानी लगता है। ऐसे में हमें अपने पर्यावरण का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। 

नहीं होगा विक्की कौशल और कटरीना कैफ का हनीमून

बॉलीवुड के जाने-माने सितारे विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से यह दोनों सितारे अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। एक सूत्र ने बताया कि शादी की रस्मों के बाद यह दोनों सितारे किसी भी तरह का ब्रेक नहीं लेना चाहते हैं इसीलिए यह दोनों शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। शादी के बाद यह दोनों अपनी फिल्म की शूटिंग पूरा करने पर जोर देंगे। 

शादी के दिन पत्रलेखा को मिलेगा राजकुमार राव से दिल छू लेने वाला तोहफा

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की तरह ही राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) भी अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। खबरों के अनुसार, राजकुमार राव और पत्रलेखा 11 से 13 नवंबर के बीच शादी कर सकते हैं। ई टाइम्स की खबर के अनुसार, शादी के दिन राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा को एक बेशकीमती तोहफा देंगे। पोर्ट्स के अनुसार, जबसे राजकुमारों पत्रलेखा को डेट कर रहे हैं तब से वह उन्हें लव लेटर दिया करते थे मगर उनके पास कुछ ऐसे लव लेटर मौजूद हैं जो वह कभी दे नहीं पाए। ऐसे में अपनी शादी के दिन वह पत्रलेखा को यह सारे लव लेटर देंगे। 

वायरल हुआ सारा अली खान का वीडियो

सोशल मीडिया पर सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान जब अपनी गाड़ी में बैठती हैं तब उनका फैन उन्हें समोसा वड़ा देता है। सारा अली खान इस तोहफे को कबूल कर लेती हैं और प्यार से उस शख्स को धन्यवाद कहती हैं। सारा अली खान का यह रिएक्शन देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर अमृता सिंह की परवरिश की भी तारीफ हो रही है।

बोनी कपूर के जन्मदिन पर जानह्वी कपूर ने अपने पिता को कहा यह

आज बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जानह्वी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने पिता के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पिता संग एक क्यूट फोटो पोस्ट करने के साथ उन्होंने अपने पिता को इस दुनिया का सबसे अच्छा इंसान बताया है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जानह्वी कपूर के इस फोटो पर उनके फैंस जम कर रिएक्ट कर रहे हैं। 

हिमाचल प्रदेश से वापस लौटीं शिल्पा शेट्टी

हिमाचल प्रदेश की धार्मिक यात्रा करने के बाद शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) वापस मुंबई लौट आए हैं। पिछले कुछ दिनों से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अपनी धार्मिक यात्रा के लिए सुर्खियों में बने हुए थे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रही थीं। लेकिन अब अपनी धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद यह दोनों अपने घर मुंबई वापस लौट आए हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया था।

 

इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3

अजय देवगन (Ajay Devgn) की आगामी फिल्म सिंघम 3 (Singham 3) का रिलीज डेट डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अनाउंस कर दिया है। अजय देवगन की यह फिल्म काफी धाकड़ होने वाली है क्योंकि इस बार सिंघम कश्मीर में छुपे आतंकवादी संगठनों का मुकाबला करने वाले हैं। Pinkvilla की खबर के अनुसार, यह फिल्म वर्ष 2023 में स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड के दौरान बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।